कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी के निधन के बाद पूर्व मंत्री की बिगड़ी तबीयत, देखने पहुंचे कृषि मंत्री Dhanbad News

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को एशियन जालान अस्पताल में भर्ती किया गया है। इमरजेंसी में उनकी बगल वाले बेड पर ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष की पत्नी भर्ती थीं। वह चल बसीं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:46 PM (IST)
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी के निधन के बाद पूर्व मंत्री की बिगड़ी तबीयत, देखने पहुंचे कृषि मंत्री Dhanbad News
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी के निधन के बाद पूर्व मंत्री की बिगड़ी तबीयत, देखने पहुंचे कृषि मंत्री Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मन्नान मलिल्क का हाल जानने के लिए झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रविवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने एशियन जालान अस्पताल में जाकर मल्लिक से मुलाकात की। जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।

सांस लेने में तकलीफ के बाद पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को एशियन जालान अस्पताल में भर्ती किया गया है। इमरजेंसी में उनकी बगल वाले बेड पर ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी शारदा सिंह भी भर्ती थीं। कुछ ही देर बाद वह चल बसीं। उनके निधन के बाद जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह रोने लगे। इससे मन्नान की तबियत और बिगड़ गई। कुछ देर तक वे अचेत रहे। उन्हें आइसीयू में ले जाया गया। उपचार के बाद फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है।

धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए शनिवार से ही अस्पताल परिसर में कांग्रेस नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। शनिवार को विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व मंत्री ओपी लाल, इंटक के राष्ट्रीय सचिव जयमंगल सिंह, राकोमसं महामंत्री एके झा, विजय सिंह समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी जालान अस्पताल में लगाई गई है। रविवार को रांची से जरमुंडी जाने के क्रम में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी पूर्व मंत्री से मुलाकात की। 

chat bot
आपका साथी