झरिया विधायक से मिले मंत्री बादल पत्रलेख, शहर की समस्याएं दूर करने का दिया आश्वासन Dhanbad News

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झरिया और धनबाद की विभिन्न समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:20 AM (IST)
झरिया विधायक से मिले मंत्री बादल पत्रलेख, शहर की समस्याएं दूर करने का दिया आश्वासन Dhanbad News
झरिया विधायक से मिले मंत्री बादल पत्रलेख, शहर की समस्याएं दूर करने का दिया आश्वासन Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रविवार को धनबाद पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक से मुलाकात की व उनका हाल जाना। मन्नान को सांस लेने में परेशानी है। इसके बाद बादल झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झरिया और धनबाद की विभिन्न समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। झरिया विधायक ने यहां की बिजली व्यवस्था, प्रदूषण और प्लास्टिक जैसे कई प्रमुख चीजों से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने भी आश्वस्त किया कि जल्द सुधार देखने को मिलेगा।

इस दौरान झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कृषि मंत्री के समक्ष जिले के किसानों की परेशानी भी रखी। विधायक ने कहा कि लॉकडाउन के कारण पहले से तंगी झेल रहे किसान अब मानसून आधारित खेती पर निर्भर हैं। अच्छी फसल हुई तो ठीक, नहीं तो फिर इनके सामने परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। ऐसे में सरकार को अभी से इनके बारे में सोचना चाहिए। साथ ही समय पर बीज और खाद उपलब्ध कराने को भी कहा। इसपर मंत्री ने सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, सुग्रीव सिंह, हर्ष सिंह, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी