न्यायाधीश की हत्या के बाद आटो के खिलाफ शुरू हुआ अभियान

धनबाद न्यायाधीश उत्तम आनंद की आटो से टक्कर से हुई मौत की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है। इस हत्याकांड में यह बात सामने आया है कि न्यायाधीश की मौत जिस आटो से हुई वह चोरी का था और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर हटाया हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:30 PM (IST)
न्यायाधीश की हत्या के बाद आटो के खिलाफ शुरू हुआ अभियान
न्यायाधीश की हत्या के बाद आटो के खिलाफ शुरू हुआ अभियान

जागरण संवाददाता, धनबाद : न्यायाधीश उत्तम आनंद की आटो से टक्कर से हुई मौत की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है। इस हत्याकांड में यह बात सामने आया है कि न्यायाधीश की मौत जिस आटो से हुई, वह चोरी का था और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर हटाया हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शहर में चलने वाले आटो के खिलाफ रविवार से अभियान शुरू कर दिया। पूरे शहर के सभी चौक-चौराहों पर आटो की जांच की जा रही है। इस दौरान करीब दो सौ ऐसे आटो को पकड़ा गया, जिनके चालकों के पास ड्राइविग लाइसेंस या वाहन से संबंधित कागजात नहीं थे।

शहर के मिश्रित भवन चौक के पास सुबह नौ बजे से आटो जांच शुरू की गई। इस कार्य में एक दारोगा के साथ पांच सिपाही लगाए गए थे। इसमें यातायात पुलिस के साथ जिला पुलिस के जवान भी शामिल थे। लाइसेंस नहीं होने पर आटो को जब्त कर यातायात पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह जांच अभियान श्रमिक चौक, बैंक मोड़ थाना के पास भी चलाया गया।

धनबाद में केवल 50 आटो पकड़ाए : धनबाद सदर थाना क्षेत्र की बात करें तो विभिन्न चौक चौराहों से करीब 50 आटो को पकड़ा गया है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जो आटो पकड़े गए हैं, उनके चालकों के पास ड्राइविग लाइसेंस नहीं था। अधिकांश चालकों ने कहा कि लाइसेंस तो है पर पास में नहीं है। इन सभी को अपना लाइसेंस घर से लाकर दिखाने की बात कही गई। सभी आटो की जांच का आदेश दिया गया है। पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिन आटो चालकों के पास लाइसेंस अथवा वाहन से संबंधित कागजात नहीं होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- संजीव कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद

chat bot
आपका साथी