48 घंटे के बाद मिला गोंदूडीह पोखरिया में डूबे बच्चे का शव

केंदुआ गोंदूडीह ओपी अंतर्गत खरीकाबाद पोखरिया में रविवार सुबह नहाने के क्रम में डूबे 14 वषीय अरमान शेख का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 09:21 PM (IST)
48 घंटे के बाद मिला गोंदूडीह पोखरिया में डूबे बच्चे का शव
48 घंटे के बाद मिला गोंदूडीह पोखरिया में डूबे बच्चे का शव

केंदुआ : गोंदूडीह ओपी अंतर्गत खरीकाबाद पोखरिया में रविवार सुबह नहाने के क्रम में डूबे 14 वर्षीय मो. अरमान शेख का शव मंगलवार को रांची एनडीआरएफ की टीम ने गहरे पानी से ढूढ़ निकाला। लगभग तीन घटे के ऑपरेशन में टीम को सफलता मिली। सुबह करीब पौने नौ बजे मो. अरमान शेख का शव पोखरिया से बाहर निकाला गया। पिछले 48 घटों से पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से पोखरिया में डूबे बच्चे का शव ढूढ़ रही थी, परंतु सफलता नहीं मिल रही थी।

पोखरिया से बच्चे का शव बाहर निकलते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए। परिजनों की रोने की चीत्कार से वहां का पूरा माहौल गमगीन हो गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ पोखरिया के पास जमा हो गई। पिछले दो दिनों से शव नहीं मिलने से निराश लोग एनडीआरएफ टीम की इस सफलता की खूब सराहना की। लोग जिंदाबाद के नारा तक लगाने लगे। शव को एनडीआरएफ ने गोंदूडीह पुलिस के हवाले किया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एनडीआरएफ के सर्च आपरेशन के दौरान पोखरिया के समीप भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। एनडीआरएफ की टीम ने कई तरीकों से अरमान को खोजने का प्रयास किया। अंत में टीम के कांस्टेबल दीपक पाडेय ऑक्सीजन मॉस्क लगाकर गहरे पानी में खुद उतर गए और घंटों पानी रहकर शव की तलाश करते रहे। करीब पौने नौ बजे सफलता मिली। दोनों हाथों में शव को उठाकर कांस्टेबल पानी से बाहर आए। करीब 30 फीट गहराई से मो. अरमान शेख के शव बाहर को निकाला गया। इसके पूर्व टीम के सदस्यों ने घटना के दिन मृतक मो. अरमान के साथ पोखरिया में नहानेवाले उसके पांच दोस्तों से भी उसके पोखरिया में डूबने के सटिक स्थान के बारे में जानकारी ली। विदित हो कि रविवार को अरमान अपने पाच दोस्तों के साथ पोखरिया में नहाने गया था। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में डूब गया था। मृतक मो. अरमान शेख के ननिहाल के रिश्तेदारों में किसी का विवाह का कार्यक्रम तय है, परंतु घटना के बाद से पूरे परिवार में गमगीन माहौल है। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था।

chat bot
आपका साथी