23 घंटे बाद भटिंडा फॉल से निकला अमन का शव, विधायक ने ली घटना की जानकारी Dhanbad News

अमन अपने दो दोस्तों मनईटांड़ माड़ी गोदाम निवासी धीरज साव व जीत विश्वास के साथ रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे अपनी बाइक से भटिंडा फॉल गया था। थोड़ी देर बाद अमन एवं धीरज मुख्य झरना के समीप नहाने लगे। इसी दाैरान अमन तेज धार में बह गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:00 PM (IST)
23 घंटे बाद भटिंडा फॉल से निकला अमन का शव, विधायक ने ली घटना की जानकारी Dhanbad News
भटिंडा फॉल पहुंचकर विधायक राज सिन्हा ने ली घटना की जानकारी ( फोटो जागरण)।

पुटकी, जेएनएन। 23 घंटे बाद मुनीडीह के भटिंडा फॉल से धनबाद के अमन कुमार सिन्हा को शव बाहर निकाला गया है। रविवार को नहाने के दौरान फोटो खिंचवाने के दौरान मनईटांड़ के माड़ी गोदाम का युवक अमन कुमार सिन्हा पानी की तेज धार में बह गया। अमन का दोस्त भी बहने लगा, पर वहां मौजूद एक युवक ने उसे बचा लिया। घटना के बाद अपने इकलौते पुत्र की तलाश में अमन के पिता अजय सिन्हा भी मनईटांड़ फॉल पहुंचे। गोतोखोरों ने पानी में अमन को काफी तलाश किया पर वह नहीं मिला। सोमवार सुबह उसकी तलाश शुरू हुई। इसके बाद उसका शव मिला। इससे पहले धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने भटिंडा फॉल पहुंचकर घटना की जानकारी।

अमन अपने दो दोस्तों मनईटांड़ माड़ी गोदाम निवासी धीरज साव व जीत विश्वास के साथ रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे अपनी बाइक से भटिंडा फॉल आया था। थोड़ी देर बाद अमन एवं धीरज मुख्य झरना के समीप नहाने लगे। अमन के मोबाइल से जीत फोटो खींचने लगा। नहाने के दौरान अमन तेज धार में बहने लगा। बहते हुए अमन ने साथ नहा रहे धीरज का पैर पकड़ लिया। दोनों बहने लगे, पर धीरज ने एक चट्टान को पकड़ लिया। इस दौरान अमन का हाथ धीरज के पैर से छूट गया और वह नीचे पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं धीरज को एक युवक ने सहारा देकर बचा लिया। वहां मौजूद लोग अमन को बचाने को शोर मचाने लगे, पर तत्काल कोई पानी में नहीं उतरा। कई लोग उसे डूबते हुए वीडियो बना रहे थे। कुछ देर बाद जब स्थानीय गोताखोरों को जानकारी हुई तो वे पानी में उतरे, पर अमन को नहीं तलाश पाए।

chat bot
आपका साथी