आदिवासी दिवस पर झारखंड की संस्कृति-सभ्यता की रक्षा का लिया संकल्प

भौंरा विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सोनोत संथाल समाज ने रविवार को भौंरा परसियाबाद आदिवासी बस्ती में कई कार्यक्रम का आयोजन किया। सबसे पहले लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:00 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:19 AM (IST)
आदिवासी दिवस पर झारखंड की संस्कृति-सभ्यता की रक्षा का लिया संकल्प
आदिवासी दिवस पर झारखंड की संस्कृति-सभ्यता की रक्षा का लिया संकल्प

भौंरा : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सोनोत संथाल समाज ने रविवार को भौंरा परसियाबाद आदिवासी बस्ती में कई कार्यक्रम का आयोजन किया। सबसे पहले लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद पौधारोपण कर प्राकृतिक, झारखंड की संस्कृति व सभ्यता की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने संथाली नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। राष्ट्रीय जूनियर फुटबॉलर पंकज बास्की को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि झारखंड राज्य आदिवासियों के लिए बना है। लेकिन भाजपा की सरकार हमेशा यहां के आदिवासियों व झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करतीं रही है। आदिवासी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। आदिवासी समाज आज भी अपने अधिकार व रोजगार से वंचित हैं। धनबाद में आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा कर बीसीसीएल आउटसोर्सिंग कंपनियों के मालिक के साथ मिलकर कोयला खनन कर रहे हैं। वर्षो से जमीन का मुआवजा व नियोजन लोगों को नहीं मिला है। सरना धर्म कोड के लिए आदिवासी समाज वर्षो से संघर्ष कर रहा है। लेकिन केंद्र की सरकार गंभीर नहीं है। मौके पर रतिलाल टुडू, अनिल टुडू, रामानंद सोरेन, हेमंत सोरेन, मोतीलाल हेंब्रम, भीम हांसदा, मोतीलाल मुर्मू, अजय हांसदा,आशा हेंब्रम, शंकर रवानी, मुन्ना मरांडी, राजेश हांसदा आदि थे। सिदरी में आदिवासी दिवस पर कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

सिदरी : सिदरी नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को अगस्त क्रांति दिवस गांधी सेवा सदन कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर अन्याय के विरुद्ध गरीबों, दलितों, पीड़ितों के अधिकार की रक्षा के लिए चर्चा की गई। स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। पारंपरिक मांदर के धुन पर नृत्य कर आदिवासियों ने संस्कृति को बचाने का संकल्प लिया। मौके पर महेंद्र पांडेय, राहुल राज, विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, सियाकांत दुबे, हरीश चंद्र दुबे, प्रशांत दुबे आदि थे। आदिवासी दिवस पर ग्राम थान में किया पौधारोपण

बलियापुर : आदिवासी कुड़मी युवा मंच के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को बोरमुड़ी गांव ग्राम थान में पूजा के बाद पूर्व मुखिया खगेन महतो ने साल प्रजाति का पौधारोपण किया। मंच के अन्य सदस्यों ने भी पौधा रोपण कर इसकी देखरेख का संकल्प लिया। मौके पर स्वपन कुमार महतो, चौधरी चरण महतो, राजकुमार महतो, पंकज महतो, विश्वजीत महतो, सीताराम महतो, राधेश्याम महतो, प्रदीप महतो, दिलीप महतो, बम महतो आदि थे। विश्व आदिवासी दिवस पर प्रकृति को हराभरा रखने का संकल्प

गोविदपुर/पूर्वी टुंडी/देवली/कुमारधुबी : विश्व आदिवासी दिवस पर महली यूथ विजन धनबाद इकाई ने आस्था इंटरप्राइजेज कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजित किया। मैट्रिक के टॉपर छात्र विनय महली समेत अन्य को सम्मानित किया गया। साथ ही गोविदपुर के सुदूर ग्रामीण इलाकों में मास्क व हैंड सैनिटाइजर वितरित किया । मौके पर सुनील महली, मिथलेश महली,अमन महली, प्रतीक महली, अजय महली,उत्तम महली,सुखदेव महली आदि मौजूद थे । पूर्वी टुंडी प्रखंड में सरजोम ग्रुप संथाल कला व सांस्कृतिक संघ की ओर से पौधारोपण का आयोजन किया गया। नवडीहा, विश्वाडीह, पूर्वी टुंडी थाना परिसर, पूर्वी टुंडी ब्लॉक परिसर, जुरगुडीह, रघुनाथपुर में सौ से अधिक साल के पौधे लगाए गए। सरजोम ग्रुप के युवाओं ने पौधारोपण कर प्रकृति को हराभरा बनाने का संकल्प भी लिया। मौके पर अजय किस्कू, चांद मुर्मू, निर्मल टुडू, सुनिता देवी, रविन्द्र किस्कू, विजय मरांडी, राजीव मरांडी, गुप्ता मरांडी, राज कुमार मुर्मू, डीआर.मुर्मू, शाशिलाल मरांडी, परितोष मरांडी, तुलसी मुर्मू, राकेश हांसदा, मनोज बास्की, नरेश सोरेन आदि मौजूद थे। कुमारधुबी स्थित पुराना पॉपुलर एकेडमी प्रांगण में 21 पौधारोपण किया गया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह, लखी सोरेन, फूलचंद्र चौहान, कृष्णा सोरेन, जितेन मरांडी, कंचन गोस्वामी, संजू सिंह आदि मौजूद थे ।

chat bot
आपका साथी