गिरफ्तार आरोपित कोरोना पॉजिटिव निकला, गया अस्पताल

संस लोयाबाद पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी कोरोना पॉजिटीव निकला। उसके कोरोना पॉजी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:52 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:52 PM (IST)
गिरफ्तार आरोपित कोरोना पॉजिटिव निकला, गया अस्पताल
गिरफ्तार आरोपित कोरोना पॉजिटिव निकला, गया अस्पताल

संस, लोयाबाद: पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी कोरोना पॉजिटीव निकला। उसके कोरोना पॉजीटिव होने की बात सामने आने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। शनिवार को किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने एकड़ा के एक युवक व उसकी मां को गिरफ्तार किया था। रविवार को दोनों को जेल भेजने से पहले जब कोरोना की जांच कराई गई, तो युवक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया तथा उसकी मां का रिपोर्ट निगेटिव आया। युवक को इलाज के लिए कोविड सेंटर भेज दिया गया तथा उसकी मां को पुलिस कोर्ट ले गयी। दोनों को ले जाने वाले सभी पुलिस कर्मियों ने भी अपनी जांच कराई हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू ने कहा कि गिरफ्तार युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। थाना व हाजत को अच्छी तरह सेनिटाइज कराया जाएगा। मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे

जासं, झरिया : झरिया बाजार और इसके आसपास क्षेत्रों के दुकानदारों व आम लोगों के बीच रविवार को भाजपा नेता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से मास्क वितरण किया गया। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाकर टीका उत्सव मनाया गया। अभिषेक ने कहा कि मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे नारा दिया गया। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर एक सप्ताह 14 अप्रैल तक उत्सव मनाया जाएगा। सभी लोग सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। मौके पर रंधीर सिंह, सोपान गोराई, आमिर खान, दीपक बाउरी, निखिल कुमार, ब्योमकेश ओझा, सत्यम, राहुल, गणेश आदि थे।

--------------

कुमारधुबी पुलिस ने बांटे एक हजार मास्क

संस, कुमारधुबी : कुमारधुबी आपी पुलिस ने रविवार को हर चौक चौराहे व बाजार में मास्क चेकिग अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों को मास्क पहनने व शारीरिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों के बीच एक हजार मास्क का वितरण किया गया। कुमारधुबी ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि पूरे देश में कोरोना महामारी काफी तेजी से फैल रही है इसलिए सभी लोग बिना मास्क लगाकर घर से बाहर ना निकलें। अगर बिना मास्क के बाहर पर पाए जाते हैं तो उन्हें जुर्माना भी देना होगा। मौके पर एएसआइ संजय शर्मा, शिवलीबाड़ी पूर्वी पंचायत के समाजसेवी गुलाजर आलम, रुस्तम अंसारी, सुभानी कुरैशी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी