Dhanbad: दशहरे पर रहेगा अभिजित मुहूर्त, किसी भी शुभ कार्य करने के लिए बेहद शुभ

हिंदुओं का पवित्र पर्व नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू और 15 अक्टूबर तक रहेंगे। इस दौरान अभिजित मुहूर्त सुबह 6 से 9 बजे तक अपराह्न 11.48 से 12.15 शाम 4.30 से 6 बजे तक रहेंगे। इस समय किसी भी प्रकार के कार्य आरंभ करने के लिए बेहद शुभ है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:55 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:55 AM (IST)
Dhanbad:  दशहरे पर रहेगा अभिजित मुहूर्त, किसी भी शुभ कार्य करने के लिए बेहद शुभ
हिंदुओं का पवित्र पर्व नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू और 15 अक्टूबर तक रहेंगे। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः  हिंदुओं का पवित्र पर्व नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू और  15 अक्टूबर तक रहेंगे। इस दौरान अभिजित मुहूर्त सुबह 6 से 9 बजे तक, अपराह्न 11.48 से 12.15, शाम 4.30 से 6 बजे तक रहेंगे। इस समय किसी भी प्रकार के कार्य आरंभ करने के लिए बेहद शुभ है। इस मुहूर्त में शुरू किए गए कार्यों में कोई विघ्न नहीं आता। इस मुहूर्त में पूजन कर कोई भी शुभ मनोकामना की जाए तो वह अवश्य ही पूरी होती है। यहां तक की इस मुहूर्त में प्रापर्टी, गाड़ी व हर तरह की खरीदारी के लिए भी अत्यंत शुभ मुहूर्त रहेगा।

पंचमी और षष्ठी तिथि एक ही दिन मनाई जाएगी

बताया गया कि पंचांग आधारित तिथियां अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों की तरह 24 घंटे की नहीं होती हैं। ये तिथियां 24 घंटे से कम समय की हो सकती है। कई बार एक ही तारीख को 2 तिथियां कई पर्व में आ जाती हैं। इस कारण दो व्रत या त्यौहार एक ही दिन मनाए जाते हैं। पंचमी और षष्ठी तिथि को लेकर मतभेद पर बताया कि इस बार यह तिथि 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं 13 अक्टूबर को महाष्टमी, 14 अक्टूबर को महानवमी व 15 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी।

दशहरा/ विजयदशमी 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा

विजयादशमी पर्व अश्विन महीने के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है। इस काल की अवधि सूर्योदय के बाद दसवें मुहूर्त से बारहवें मुहूर्त तक होती है। इस साल आश्विन महीने के शुक्लपक्ष की नवरात्रि का समापन 14 अक्टूबर 2021 को हो रहा है। इसके अगले दिन अश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी 15 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का त्योहार है। इस दिन रावण दहन के अलावा शस्त्र पूजन का भी विधान है। 

chat bot
आपका साथी