झरिया के अग्नि व भू धंसान प्रभावित क्षेत्र में लगा टावर

झरिया झरिया के खतरनाक अग्नि व भू धंसान प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन की ओ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 02:27 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:16 AM (IST)
झरिया के अग्नि व भू धंसान प्रभावित क्षेत्र में लगा टावर
झरिया के अग्नि व भू धंसान प्रभावित क्षेत्र में लगा टावर

झरिया : झरिया के खतरनाक अग्नि व भू धंसान प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से नए निर्माण पर वर्षों से रोक लगाई गई है। जेआरडीए के पुनर्वास कार्यक्रम को लेकर प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से इन क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों को घर खाली करने की लगातार नोटिस दी जा रही है। वहीं झरिया चार नंबर सब्जी बगान के खतरनाक अग्नि व भू धंसान क्षेत्र में एयरटेल कंपनी का टावर लगाए जाने से लोग आश्चर्यचकित हैं। 15 दिन पूर्व यहां कंपनी के लोगों ने टावर लगाया है। चार नंबर सब्जी बगान निवासी 55 वर्षीय दिनेश प्रसाद ने बताया कि टावर मेरी जमीन में एयरटेल कंपनी लगा रहा है। जमीन के कागजात पिता शिवजी प्रसाद के नाम पर है। मेरे दादा ने झरिया के कोलियरी मालिक रामजस अग्रवाल से सात दशक पूर्व जमीन खरीदी थी। बंदोबस्ती की इस जमीन की रसीद सीओ कार्यालय से नियमित रूप से कटती है।

टावर लगने की जानकारी हमें नहीं है। किसी ने शिकायत भी नहीं की है। मामले की जांच कराई जाएगी।

- एके सिंह, अधिकारी लोदना क्षेत्र।

chat bot
आपका साथी