गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत दूसरा जख्मी Giridih News

गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी रंजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों नवादा जिले के पपरामो गांव के रहने वाले थे।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 12:56 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 12:56 PM (IST)
गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत दूसरा जख्मी Giridih News
गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत दूसरा जख्मी Giridih News

गिरिडीह/धनबाद, जेएनएन। गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर मधुबन थाना क्षेत्र के लतकट्टो सीआरपीएफ पिकेट के निकट शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार युवक जितेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी रंजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल ले भर्ती कराया गया।

जितेंद्र बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हीरोडीह पपरामो गांव का रहने वाला था। वह अपने मित्र रंजीत के साथ गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना अंतर्गत पालगंज अपने रिश्तेदार के घर आया था। शुक्रवार की सुबह दोनों बाइक से पालगंज से रजौली के लिए निकले थे। तभी लतकट्टो पिकेट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में बाइक आ गई, जिससे मौके पर ही जितेंद्र की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पिकेट के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों को डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इधर, पालगंज से मृतक के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। वे अस्पताल में पुलिस के आने का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी