Jharkhand Crime News: पहाड़िया महिला के साथ 11 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने सभी को दबोचा

महिला के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हालत नाजुक हो गई। घर जाकर वह बेहोश हो गई। दो दिनों तक घर में बेहोश अवस्था में पड़ी रही। इस कारण विलंब से पुलिस के पास पहुंचीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को धर दबोचा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:58 AM (IST)
Jharkhand Crime News: पहाड़िया महिला के साथ 11 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने सभी को दबोचा
आदिम जनजाति महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म ( प्रतीकात्मक फोटो)।

पाकुड़, जेएनएन। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय पहाड़िया महिला के साथ 11 लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है। पीड़िता ने गुरुवार की रात 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर के बाहर शौच करने गई थी। वहां पहले से रामचंद्र पुर पहाड़िया टोला के विप्लव पहाड़िया, सुजीत पहाड़िया, तपन पहाड़िया, कालु पहाड़िया, झाड़ू पहाड़िया, मंडल पहाड़िया, चिचींग पहाड़िया, ओरमूल पहाड़िया, मोटू पहाड़िया, रघु पहाड़िया व शिशु पहाड़िया बैठकर शराब पी रहे थे। उसे देखते ही चार लोग आए और उठाकर खदान के पीछे खलिहान में ले गए। हल्ला करने पर उन लोगों ने उसके मुंह में गमछी ठूंस दिया। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उक्त सभी लोगों ने बारी-बारी से अल सुबह चार बजे तक दुष्कर्म किया।

दो दिनों तक बेहोश पड़ी रही महिला

महिला के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हालत नाजुक हो गई। घर जाकर वह बेहोश हो गई। दो दिनों तक घर में बेहोश अवस्था में पड़ी रही। 15 अप्रैल को उसकी बहन घर पर आई तो देखा कि वह बेहोश पड़ी हुई है। अपनी बहन के साथ मुफस्सिल थाना पहुंची। पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि घर में शौचालय नहीं रहने के कारण रात में बाहर जाना पड़ा। थाना प्रभारी दिलीप कुमार मालवीय ने बताया कि महिला के साथ 11 लोगाें ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तार के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की गई। सभी आरोपितों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला पाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

-अजित कुमार विमल, एसडीपीओ, पाकुड़

chat bot
आपका साथी