ससुराल में काफी बर्दाश्त किया पर प्रताड़ना कम नहीं हुई, कानून ही दिलाएगा अब इंसाफ

झरिया उपर कुल्ही 4 नंबर निवासी सद्दाम समेत आठ लोगों के खिलाफ महिला थाना में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह प्राथमिकी कुल्टी हसनपुरा की महिला रुकसाना खातून के बयान पर पुलिस दर्ज की है। रुखसाना ने बताया है कि उसकी शादी 9 जनवरी 2019 को रही थी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 04:39 PM (IST)
ससुराल में काफी बर्दाश्त किया पर प्रताड़ना कम नहीं हुई, कानून ही दिलाएगा अब इंसाफ
सद्दाम समेत आठ लोगों के खिलाफ महिला थाना में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज हुई है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

 धनबाद, जेएनएन: झरिया उपर कुल्ही 4 नंबर निवासी सद्दाम समेत आठ लोगों के खिलाफ महिला थाना में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह प्राथमिकी कुल्टी हसनपुरा की महिला रुकसाना खातून के बयान पर पुलिस ने दर्ज की है। रुखसाना ने महिला थाना को लिखित शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 9 जनवरी 2019 को रही थी। शादी के बाद जब वह ससुराल गई।

तो कुछ दिनों के बाद ही उसके पति सद्दाम और उसके परिवार के लोग दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे हैं। ससुराल में वह काफी दुख तकलीफ सहन की। पहले उसने सोचा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। परिस्थिति दिन पर दिन बदतर होती चली गई। ससुराल में उसके साथ मारपीट तक होने लगा इसके बाद ही उसने कानून का सहारा लेने की मन बनाई। महिला थाना को दिए आवेदन रुकसाना खातून ने सद्दाम के अलावा सीताराम, जहांगीर, शब्बीर नाजनी, चांदनी सोनमक कलाम, समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता का प्रयास भी शुरू की थी। लेकिन समझौता नहीं हो पाया। लिहाजा पुलिस ने महिला के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी