गोपीनाथडीह के महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संस बलियापुर गोपीनाथडीह के बांकाबांध टोला स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में चल रहे तीन दि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:13 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:13 PM (IST)
गोपीनाथडीह के महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गोपीनाथडीह के महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संस, बलियापुर : गोपीनाथडीह के बांकाबांध टोला स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ अनुष्ठान में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ का अनुष्ठान पंडित उत्तम पांडेय ने कराया। महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हुई। पूजा में महिलाओं की संख्या अधिक थी। शनिवार को महायज्ञ का समापन होगा। उसकी भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो, इसका पूरा खयाल रखा जा रहा है। कमेटी के सदस्य दिन-रात भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं।

मौके पर यज्ञ कमेटी के रामेश्वर महतो, साहेब राम महतो, बालेश्वर महतो, फूलचंद महतो, लक्ष्मण महतो, दरबारी महतो, आकाश महतो, राजेश महतो, मुकेश महतो, गाजू महतो आदि थे।

----------------

कुजामा में श्री शतचंडी महायज्ञ से बह रही भक्ति की धारा

संस, तिसरा : श्री श्री शतचंडी महायज्ञ से कुजामा में भक्ति की धारा बह रही है। शुक्रवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, मां काली व दुर्गा की जयकारा से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महायज्ञ परिसर में छोटा मेला भी लगा। मेला देखने काफी संख्या में बच्चे जुटे। खिलौनों की दुकानें, झूला आकर्षण का केंद्र बने हैं। आचार्य प्रदीप पांडेय ने बताया कि जहां यज्ञ होता है वहां का वातावरण शुद्ध हो जाता है। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन होगा।

मौके पर भोला पासवान, विनोद ठाकुर, सुनील चौहान, सुबल पासवान, नगीना पासवान, सुनील चौहान, नीतीश पासवान, निभा कुमारी, नेहा, सीमा, पायल, सरिता, लक्ष्मी, मालती आदि थे।

chat bot
आपका साथी