राजगंज के गल्लीकुल्ही में कुएं में गिर 10 वर्षीय बच्चे की माैत, घर में पसरा मातम Dhanbad News

वरुण घर में सोया हुआ था। सुबह वह कमरे में नहीं था। इसके बाद उसकी खोज शुरू हुई। घर के समीप कुएं के पास उसका पैंट पड़ा था। स्वजनों ने कुएं में देखा तो वह गिरा पड़ा था। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 11:58 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 12:30 PM (IST)
राजगंज के गल्लीकुल्ही में कुएं में गिर 10 वर्षीय बच्चे की माैत, घर में पसरा मातम Dhanbad News
बच्चे की माैत के बाद बिलखते स्वजन ( फोटो जागरण)।

राजगंज, जेएनएन। राजगंज के गल्लीकुल्ही मोहल्ले में कुएं में गिरने से 10 वर्षीय वरुण कुम्हार की माैत हो गई। मंगलवार सुबह कुएं से शव को निकाला गया। बच्चे की माैत के बाद स्वजनों का हाल-बेहाल है। घर में मातम पसर गया। वरुण सोमवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो गया था। सुबह कमरे में नहीं था। इसके बाद खोज शुरू हुई। उसका शव कुएं में पड़ा था।

स्वजनों ने बताया कि बच्चा अलग कमरे में सोया था। सुबह कमरे में नही पाए जाने के बाद खोजबीन की गई। इस दौरान घर का पीछे का दरवाजा खुला मिला एवं कुए के सामने मृतक का पेंट पाया गया। आशंका होने पर स्वजन कुएं में टॉर्च की रोशनी से देखा तो होश उड़ गए। बच्चा कुएं में गिरा पड़ा था। चिखने-चिल्लाने का शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। इसके बाद शव को निकाला गया। स्वजनों ने बताया कि बच्चा मंद बुद्धि एवं मिर्गी से पीड़ित था। आशंका जताया कि शौच के लिए बाहर निकला था। कुआं का घेरा ऊंचा नही था। जिस कारण वह गिर गया।

घरवालों के अनुसार बबलू कुम्हार के दो बेटों में वरुण बड़ा था। एक बहन सबसे बड़ी है। बीती रात तीनो एक ही कमरे में सोए थे। किसी को बताए बिना ही वह घर से बाहर निकला था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी