Dhanbad Corona Vaccination: देशभर में शुरू हुआ 100 करोड़ लोगों के टीकाकरण उत्सव, 97 करोड़ को लग चुका अब तक कोरोना रोधी टीका

देशभर जल्द ही कोरोना रोधी टीकाकरण 100 करोड़ हो जाएगा। अभी लगभग 97 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। कोरोना संक्रमण महामारी के बाद सबसे बड़ी चुनौती टीकाकरण को लेकर थी जिसे सरकार स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लोगों ने बेहतर अंजाम तक पहुंचाया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 03:36 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 03:36 PM (IST)
Dhanbad Corona Vaccination: देशभर में शुरू हुआ 100 करोड़ लोगों के टीकाकरण उत्सव,  97 करोड़ को लग चुका अब तक कोरोना रोधी टीका
देशभर जल्द ही कोरोना रोधी टीकाकरण 100 करोड़ हो जाएगा। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद: देशभर जल्द ही कोरोना रोधी टीकाकरण 100 करोड़ हो जाएगा। अभी लगभग 97 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। कोरोना संक्रमण महामारी के बाद सबसे बड़ी चुनौती टीकाकरण को लेकर थी जिसे सरकार स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लोगों ने बेहतर अंजाम तक पहुंचाया है। धनबाद में भी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों के अथक प्रयास से टीकाकरण अपने रफ्तार पर है। उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत ने सदर अस्पताल में बतौर मुख्य अतिथि कही। 100 करोड़ टीकाकरण के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान टीकाकरण में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। मौके पर सिविल सर्जन के अलावा अस्पताल के प्रभारी डॉ राजकुमार सिंह, डॉक्टर विकास राणा, डॉक्टर जफरुल्लाह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

धनबाद में लगभग 15 लाख को लगा टीका

धनबाद में लगभग 15 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका। पुरुषों के अलावा काफी संख्या में महिलाओं को भी टीका लगाया जा रहा है। दशहरा की छुट्टी के बावजूद सदर अस्पताल सहित सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण की प्रक्रिया जारी है। सिविल सर्जन ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण से जोड़ा जाए इसके लिए कोशिश हो रही है। धनबाद में लगभग 20 लाख लोगों को टीकाकरण से जोड़ना है।

सदर अस्पताल में मिलेंगी कई प्रकार की सुविधाएं

सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि आने वाले समय में सदर अस्पताल में कई चिकित्सकीय सेवाएं यहां के नागरिकों को मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल 24 घंटे ओपीडी सेवा चलाई जा रही है। इसके साथ ही यहां से शिशु मातृ कल्याण केंद्र, युवा मैत्री केंद्र, तंबाकू मुक्ति केंद्र सहित आदि सेवाएं भी यहां आने वाले जरूरतमंद को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब जल्द ही माइनर ओटी और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की सेवा भी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी