Sahebganj Crime News: राजमहल डाकघर का ताला तोड़ नौ लाख रुपये ले गए चोर, 3 साल पहले हो गए थे विफल

कालिंद्री ने बताया- तीन कर्मी सुबह पोस्टऑफिस खोलने पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। दरवाजा भी टूटा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बाद में डाकघर निरीक्षक अभिजीत रंजन भी साहिबगंज से पहुंचे और विस्तार से जानकारी ली।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 11:33 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 11:33 AM (IST)
Sahebganj Crime News: राजमहल डाकघर का ताला तोड़ नौ लाख रुपये ले गए चोर, 3 साल पहले हो गए थे विफल
राजमहल पोस्ट ऑफिस का टूटा ताला ( फोटो जागरण)।

राजमहल (साहिबगंज), जेएनएन। राजमहल डाकघर का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने तकरीबन नौ लाख रुपये चुरा लिए। इनमें 60 हजार के सिक्के शामिल हैं। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। डाककर्मी ने देखा कि डाकघर के पीछे के हिस्से के गेट का कब्जा उखड़ा हुआ था। इसके बाद उसने इसकी जानकारी डाकपाल गंगा राम कालिंद्री को दी। कालिंद्री ने पुलिस को सूचना दी तो इंसपेक्टर राजेश कुमार व थाना प्रभारी प्रणीत पटेल पहुंचे। गंगाराम ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में भी पीछे का गेट तोड़कर चोरी की कोशिश हुई थी। हालांकि अपराधी रकम नहीं ले जा सके थे।

कालिंद्री ने बताया- तीन कर्मी सुबह पोस्टऑफिस खोलने पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। दरवाजा भी टूटा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बाद में डाकघर निरीक्षक अभिजीत रंजन भी साहिबगंज से पहुंचे और विस्तार से जानकारी ली। डाकघर में इतनी अधिक राशि होने के संबंध में पूछने पर डाकपाल ने बताया कि शनिवार को अधिक से अधिक लोगों को भुगतान करने का लक्ष्य रखा जाता है। शाखा के अधीनस्थ डाकघरों को यहीं से रुपया भेजा जाता है। शुक्रवार को साहिबगंज से करीब चार लाख रुपये लाए गए थे। उस दिन अधिक राशि जमा हुई थी। ङ्क्षलक फेल होने की वजह से शनिवार को अधीनस्थ डाकघरों को राशि नहीं दी जा सकी। इसलिए अधिक राशि रह गई। वैसे डाकघर में दो लाख रुपये तक रखने का प्रावधान है। अधिक राशि होने पर उसे साहिबगंज भेज दिया जाता है। बता दें कि यह डाकघर उपकारा, अनुमंडल पदाधिकारी आवास व थाना से एक किमी से भी कम दूरी पर है।

डाकपाल की ओर से आवेदन दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करेगी तथा जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेगी।

-प्रणीत पटेल, थाना प्रभारी, राजमहल

chat bot
आपका साथी