7th Pay Commision: रेलवे रनिंग कर्मचारियों को 4600 और 4800 के बढ़े ग्रेड पे का मिल सकता है लाभ, 30 फीसद लीव अलाउंस भी

रेलवे के रनिंग कर्मचारियों को 4600 और 4800 के बढ़े ग्रेड पे का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही 30 फीसद लीव अलाउंस भी उनकी तनख्वाह के साथ जुड़ सकता है। अधिकारी की लंबी बैठक में इस पर ग्रीन सिग्नल के संकेत मिले हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:58 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:58 PM (IST)
7th Pay Commision: रेलवे रनिंग कर्मचारियों को 4600 और 4800 के बढ़े ग्रेड पे का मिल सकता है लाभ, 30 फीसद लीव अलाउंस भी
अधिकारी की लंबी बैठक में इस पर ग्रीन सिग्नल के संकेत मिले हैं।

जागरण संवाददाता, धनबाद: रेलवे के रनिंग कर्मचारियों को 4600 और 4800 के बढ़े ग्रेड पे का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही 30 फीसद लीव अलाउंस भी उनकी तनख्वाह के साथ जुड़ सकता है। रेलवे ने इसकी घोषणा तो नहीं की है पर यूनियन के साथ मुख्यालय के अधिकारी की लंबी बैठक में इस पर ग्रीन सिग्नल के संकेत मिले हैं। डीए और एचआरए में बढ़ोतरी के बाद अब ग्रेड पे बढ़ने की खबर रेलवे के चालक और गार्ड के लिए श्रावणी फुहार जैसी है।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को पूर्व मध्य रेल के एसपीओ सौरभ सावर्ण से मिलकर कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर लंबी बातचीत की। यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि एक ही ग्रेड पे पर 10 वर्ष या उससे अधिक तक काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों को बढ़े हुए हुए ग्रेड पे का लाभ मिलना चाहिए। चालक और गार्ड को बढ़े हुए ग्रेड पे के तहत 4600 और 4800 का लाभ मिलना चाहिए। इसके साथ ही रनिंग कर्मचारियों को 30 फीसद लीव अलाउंस भी उनके वेतन में जोड़कर दिया जाना चाहिए। यूनियन ने लीव अलाउंस का एरियर एक जनवरी 2016 से दिए जाने की भी मांग रखी।मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष एसएसडी मिश्रा, अपर महामंत्री जियाउद्दीन, ओपी शर्मा, मनीष कुमार शामिल थे।

यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि मुख्यालय में यूनियन की बातचीत में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन मिले हैं। उम्मीद है कि मुख्यालय स्तर पर जल्द ही इससे जुड़े आदेश जारी किए जाएंगे।

बताया कि बढ़ा हुआ ग्रेड पे लागू हो जाने से धनबाद रेल मंडल समेत पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों के वंचित रनिंग कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही लीव अलाउंस पर मंजूरी की मुहर लग गई तो धनबाद समेत पूरे जोन के रनिंग कर्मचारियों को वेतन के साथ एकमुश्त अलाउंस की रकम भी मिलेगी।

chat bot
आपका साथी