रेलवे कर्मियों को 78 दिनों का बोनस, हर खाते में आएंगे 17951र् Dhanbad News

रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलेगा। हर कर्मचारी के खाते में 17951 रुपये आएंगे। हालांकि रेलवे यूनियनों में इसे लेकर नाराजगी है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 05:23 PM (IST)
रेलवे कर्मियों को 78 दिनों का बोनस, हर खाते में आएंगे 17951र् Dhanbad News
रेलवे कर्मियों को 78 दिनों का बोनस, हर खाते में आएंगे 17951र् Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाले उत्पादकता आधारित बोनस को कैबिनेट की मुहर लग गयी। इस बार भी रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलेगा। हर कर्मचारी के खाते में 17951 रुपये आएंगे। माना जा रहा है कि एक दो दिनों में रेलवे बोर्ड से पत्र भी जारी हो जाएगा।

हालांकि रेलवे यूनियनों में इसे लेकर नाराजगी है। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन के जोनल सचिव प्रेम शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि फेडरेशन की उज्जैन में हो रही बैठक में मंगलवार को रेलवे बोर्ड के मेंबर स्टाफ शामिल हुए थे। उनसे आग्रह किया गया था कि कर्मचारियों की कमी के बावजूद रेलवे को अच्छी आमदनी हुई है। इसके मद्देनजर बोनस के दिन को एक दिन बढ़ाकर 79 कर दिया जाए। इसके बाद भी 78 दिनों के बोनस को ही कैबिनेट ने मंजूरी दी।

धनबाद मंडल के 20 हजार कर्मचारियों होगा फायदा : बोनस का लाभ धनबाद रेल मंडल के तकरीबन 20 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। जल्द ही रकम उनके खाते में चली जायेगी।

chat bot
आपका साथी