Dhanbad: आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव शहीद भगत सिंह की जीवनी पर 3 मिनट का वीडियो बनाकर बच्‍चें मनाएंगे

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान यह जाने वाले कार्यक्रम हेतु जारी कैलेंडर के आलोक में 27 सितंबर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर परवाट्सएप ऐप के माध्यम से अधिकतम 3 मिनट का वीडियो स्पीच तथा प्ले का ऑनलाइन प्रतियोगिता किया जाना है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:36 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:36 PM (IST)
Dhanbad: आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव शहीद भगत सिंह की जीवनी पर 3 मिनट का वीडियो बनाकर बच्‍चें मनाएंगे
वीडियो स्पीच तथा प्ले का ऑनलाइन प्रतियोगिता किया जाना है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद : आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में महोत्सव के जरिये देश की भावी पीढ़ी तक स्वतंत्रता आंदोलन की हरेक बात पहुंचाने की कोश‍िश की जाएगी। ताकि देश का हरेक बच्‍चा आसान और रुचिकर तरीके से आजादी के आंदोलन के बारे में सबकुछ जान सके। केवल यही नहीं बल्कि संबंधित जिले के वैसे स्वतंत्रता सेनानी जिनके बारे में लोगों को सीमित जानकारी है, की जीवनी तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के संबंध में आलेख तैयार कर प्रकाशित किया जाए। इस संबंध में उपायुक्त संदीप सिंह जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में उन्होंने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान यह जाने वाले कार्यक्रम हेतु जारी कैलेंडर के आलोक में 27 सितंबर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 7 से 12 वर्ष उम्र के बच्चों का वाट्सएप ऐप के माध्यम से अधिकतम 3 मिनट का वीडियो स्पीच तथा प्ले का ऑनलाइन प्रतियोगिता किया जाना है। जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा है, कि इस प्रतियोगिता को सफल पूर्वक आयोजन करने के बाद उसका वीडियो, फोटोग्राफ जनसंपर्क विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

दरअसल बच्चों को शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनके द्वारा दिए गए भाषण तथा उन पर फिल्माए गए वीडियो का एलईडी स्क्रीन पर प्रसारण करना है इसी के आधार पर बच्चों का 3 मिनट का वीडियो बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी