Dr. Rajendra Prasad Birth Anniversary 2021: देशरत्न की जयंती पर राजेंद्र पार्क में लगा रक्तदान शिविर, दस महिला समेत 75 ने दिए खून

Dr. Rajendra Prasad Birth Anniversary 2021 नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार एवं विधायक राज सिन्हा ने राइजिंग सोसाइटी के इस आयोजन की प्रशंसा की। नगर आयुक्त ने कहा कि राइजिंग जैसे संस्था की सक्रियता से धनबाद में जरूरतमंदों को रक्त की कमी नहीं होगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:43 PM (IST)
Dr. Rajendra Prasad Birth Anniversary 2021: देशरत्न की जयंती पर राजेंद्र पार्क में लगा रक्तदान शिविर, दस महिला समेत 75 ने दिए खून
डा. राजेंद्र प्रसाद की जंयती पर रक्त करते लोग ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। देशरत्न, भारतरत्न, स्वंतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, गांधीवादी एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्मजयंती के अवसर पर तृतीय राइजिंग रक्तदान शिविर का आयोजन राजेन्द्र पार्क में किया गया। यह कार्यक्रम राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से हुआ। इसका उद्घाटन नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झारखंड मुक्ति मोर्चा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय, भाजपा नेता रूपेश सिन्हा, ज़िला परिषद सदस्य प्रियंका पाल, देवाशीष पाल, रमा सिन्हा, अंकेश राज, अशोक पाल, संगत पंगत से संजय बक्शी, रवि श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के डीएन प्रसाद, एनके कर्ण, दिलीप सिन्हा, एसीबी के डीएसपी नितिन खंडेलवाल, विजय कुमार महतो, जितेंद्र कुमार सिंह एवं बड़ी संख्या में राइजिंग के सदस्यों ने रक्तदान किया। इस दौरान राजेन्द्र बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार एवं विधायक राज सिन्हा ने राइजिंग सोसाइटी के इस आयोजन की प्रशंसा की। नगर आयुक्त ने कहा कि राइजिंग जैसे संस्था की सक्रियता से धनबाद में जरूरतमंदों को रक्त की कमी नहीं होगी।

राइजिंग के अन्य कार्यक्रम फीड फ़ॉर लाइफ, कंबल वितरण, स्थाई पनशाला, वस्त्र वितरण जैसे कार्यक्रम तथा कोविड काल मे राइजिंग द्वारा चलाये गए डेली किचेन, खाद्य पदार्थ का वितरण, आदि कार्यों की भी सराहना की। राइजिंग ने हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। रक्तदान का कार्यक्रम में 75 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इसमें 10 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर एसएनएमएमसीएच के डॉ डॉक्टर अजय कुमार एवं डॉ अमरेन्द्र कुमार की पूरी टीम ने सम्पन्न कराया।

chat bot
आपका साथी