JAC 10th Result 2019: पिछले साल की तुलना में धनबाद के परिणाम में 10 प्रतिशत उछाल, बेटियां आगे

हाई स्कूल मुगमा का छात्र सचिन कुमार यादव 479 अंक प्राप्त कर डिस्ट्रिक्ट topper बना है। उसे 95.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं।

By mritunjayEdited By: Publish:Thu, 16 May 2019 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 17 May 2019 09:36 AM (IST)
JAC 10th Result 2019: पिछले साल की तुलना में धनबाद के परिणाम में 10 प्रतिशत उछाल, बेटियां आगे
JAC 10th Result 2019: पिछले साल की तुलना में धनबाद के परिणाम में 10 प्रतिशत उछाल, बेटियां आगे

धनबाद, जेएनएन। झारखंड बोर्ड- 10 वीं का परीक्षा परिणाम धनबाद के लिए उत्साहजनक रहा है। 72.79 फीसद छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण किया है। जबकि 2018 में 62.03 फीसद रहा था। पिछले साल की तुलना में अबकी 10.96 फीसद का उछाल है। धनबाद में कुल 30947 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 22, 529 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इनमें एक 11838 छात्राएं और 10691 छात्र हैं । प्रथम श्रेणी से पास होने वाले में 12773 में से  6856 छात्राएं और 5877 छात्र हैं।
बेटियां नहीं कम, 10वीं में भी दिखाया दमः सीबीएसई, आईसीएसई और झारखंड बोर्ड के 12वीं के बाद 10वीं के रिजल्ट में भी बेटियों ने परचम लहरा दिया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि वे भी किसी से कम नहीं हैं। ज्यादातर स्कूलों के टॉप 10 में लड़कियों ने बाजी मारी है। जिला टॉपर छात्र छात्राओं में 12 लड़कियां हैं।
धनबाद जिले में 30947 परीक्षार्थियों में से 22529 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इनमें एक 11838 छात्राएं और 10691 छात्र हैं। प्रथम श्रेणी से पास होने वालों में 12773 में से 6856 छात्राएं और 5877 छात्र हैं।
पर्श

फर्स्ट डिविजन
कुल - 12773
छात्र - 5877
छात्राएं - 6856
सेकेंड डिविजन
कुल - 8865
छात्र - 4313
छात्रा - 4552
थर्ड डिविजन
कुल - 931
छात्र - 501
छात्रा - 430
पास होनेवाले छात्र छात्राएं
कुल - 22529
छात्र - 10691
छात्रा - 11838
72.79 फीसद रहा धनबाद जिले का ओवरऑल रिजल्ट
10वीं में धनबाद जिले का रिजल्ट इस बार 72.79 प्रतिशत रहा। पिछले साल की तुलना में 10वीं का रिजल्ट इस बार काफी सुधरा है। पिछले साल ओवरऑल रिजल्ट 62.03 फीसद था। इस बार इसमें 10.76 फीसद का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही धनबाद राज्य के 24 जिलों में आठवें स्थान पर रहा।
आंकड़ों में रिजल्ट 2019
कुल - 72.79 फीसद
सफल छात्र - 74.37 प्रतिशत
सफल छात्रा - 71.43 प्रतिशत
2018
कुल - 62.03 प्रतिशत
सफल छात्र - 62.60 प्रतिशत
सफल छात्रा - 61.54 प्रतिशत

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी