गोल बिल्डिंग से पुटकी के बीच 705 स्ट्रीट लाइट व पोल गायब

नगर निगम ने सड़क किनारे अधिष्ठापित स्ट्रीट लाइट पोल का सर्वे कराया था जिसमें आधे से अधिक स्थल पर उपलब्ध ही नहीं मिले। वहीं 110 पोल सड़क किनारे जर्जर अवस्था में पड़े पाए गए हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 08:13 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 09:21 AM (IST)
गोल बिल्डिंग से पुटकी के बीच 705 स्ट्रीट लाइट व पोल गायब
गोल बिल्डिंग से पुटकी के बीच 705 स्ट्रीट लाइट व पोल गायब
धनबाद, जेएनएन। कोलाकुसमा गोल बिल्डिंग से पुटकी थाना के बीच सड़क किनारे नगर निगम के लगे 705 पोल व स्ट्रीट लाइट गायब हो गए हैं। महुदा से गोविंदपुर के बीच फोरलेन सड़क बन रही है। इसी बीच, गोल बिल्डिंग चेक पोस्ट से पुटकी थाना तक निगम के 1210 स्ट्रीट लाइट व पोल लगे हुए थे, जिसमें 338 पोल और 367 लाइट गायब मिल रहे हैं।
नगर निगम ने सड़क किनारे अधिष्ठापित स्ट्रीट लाइट पोल का सर्वे कराया था, जिसमें आधे से अधिक स्थल पर उपलब्ध ही नहीं मिले। वहीं, 110 पोल सड़क किनारे जर्जर अवस्था में पड़े पाए गए हैं। नगर निगम ने साज (झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार) को पत्र लिखकर गायब पोल व स्ट्रीट लाइट तीन दिनों के अंदर बरटांड़ स्थित बस डिपो में जमा करने का निर्देश दिया है। उक्त सामग्री उपलब्ध नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निगम के बार-बार पत्र लिखने का कोई असर नहीं गोल बिल्डिंग चेक पोस्ट से पुटकी थाना तक गायब 705 पोल व स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार को कई बार पत्र लिख चुका है। बावजूद इसके निगम को उक्त सामग्री अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। निगम ने स्थल से गायब पोल व स्ट्रीट लाइट तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जर्जर पोल बरटांड़ स्थित निगम के बस स्टैंड में जमा करने को कहा गया है।
पोल का विवरण पोल की कुल संख्या
- 605 स्थल पर खड़े पोल
- 117 सड़क किनारे जर्जर पोल
- 110 रेल पोल
- 40 कुल अप्राप्त पोल
- 338
-स्ट्रीट लाइट की विवरणी
कुल स्ट्रीट लाइट की संख्या - 605
-प्राप्त लाइट की संख्या - 104
सड़क किनारे अधिष्ठापित लाइट की संख्या - 134
-कुल अप्राप्त लाइट की संख्या - 367

 गोल बिल्डिंग चेक पोस्ट से पुटकी थाना के बीच 705 पोल व स्ट्रीट लाइट स्थल पर उपलब्ध नहीं हैं। उक्त सामग्री तीन दिनों में उपलब्ध कराने के लिए साज को पत्र लिखा गया है।
- चंद्रमोहन कश्यप, नगर आयुक्त
chat bot
आपका साथी