शहर में चल रहे 70 फीसद आटो के पास वैध कागजात नहीं

जागरण संवाददाता धनबाद एडीजे उत्तम आनंद की मौत के बाद से जिला पुलिस ने शहर में चल रहे आटो के कागजातों की जांच शुरू कर दी है। जांच का काम मंगलवार को भी जारी रहा। अब तक यातायात पुलिस ने करीब 300 आटो जब्त किए हैं। इनमें से 70 फीसद ऐसे आटो हैं जो बीते तीन दिनों से अपने कागजातों के साथ यातायात थाना नहीं पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:05 AM (IST)
शहर में चल रहे 70 फीसद आटो के पास वैध कागजात नहीं
शहर में चल रहे 70 फीसद आटो के पास वैध कागजात नहीं

जागरण संवाददाता, धनबाद : एडीजे उत्तम आनंद की मौत के बाद से जिला पुलिस ने शहर में चल रहे आटो के कागजातों की जांच शुरू कर दी है। जांच का काम मंगलवार को भी जारी रहा। अब तक यातायात पुलिस ने करीब 300 आटो जब्त किए हैं। इनमें से 70 फीसद ऐसे आटो हैं, जो बीते तीन दिनों से अपने कागजातों के साथ यातायात थाना नहीं पहुंचे। वहीं सड़कों पर भी अचानक आटो की संख्या में कमी आ गई है। जिले के हर थाना क्षेत्र में आटो के कागजातों का जांच अभियान चल रहा है।जांच के दौरान चालक का ड्राइविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन आदि की जांच हो रही है। उचित कागजात नहीं होने पर आटो को जब्त कर लिया जा रहा है। यातायात थाना के अलावा धनबाद थाना व महिला थाना परिसर में जब्त आटो की लंबी कतार लग गई है। इनके मालिक अपना वाहन वापस लेने के लिए भी यातायात पुलिस के पास नहीं पहुंच रहे हैं। अभी तक महज 80 से 90 आटो मालिकों ने थाना में अपने कागजात दिखाए हैं। जबकि लाइसेंसधारी चालकों की संख्या तो 50 के आसपास है। इस मामले को लेकर पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार ने बताया कि जो आटो चालक अथवा मालिक वैध कागजात दिखा रहे हैं उनके वाहनों को छोड़ा जा रहा है। जिनके कागजात नहीं आ रहे वे अब कोर्ट से अपना वाहन छुड़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि डीटीओ की रिपोर्ट के अनुसार, धनबाद में कुल 13000 आटो निबंधित हैं। जांच अभियान शुरू होने के बाद से सड़कों पर अचानक आटो की संख्या में कमी आ गई है। उन्होंने कहा कि आटो परिचालन को व्यवस्थित करने की दिशा में यातायात पुलिस काम कर रही है।

chat bot
आपका साथी