Pakur Crime News: मामा घर घूमने आई 7 साल की बच्ची से गंदा काम, मोबाइल से हुई दुष्कर्मी की पहचान

Jharkhand Pakur Misdeed News झारखंड के पाकुड़ में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची मामा घर घूमने आई थी। इस दाैरान एक युवक ने बच्ची को झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 05:44 AM (IST)
Pakur Crime News: मामा घर घूमने आई 7 साल की बच्ची से गंदा काम, मोबाइल से हुई दुष्कर्मी की पहचान
पाकुड़ में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म।

महेशपुर (पाकुड़), जेएनएन। मामा के घर घूमने आई महेशपुर के एक गांव में सात वर्षीय मासूम के साथ बासकेंद्री गांव निवासी 20 वर्षीय मनारूद्दीन अंसारी ने दुष्कर्म किया। घटना 30 अप्रैल की है। लोक-लज्जा के कारण थाना में शिकायत करने में देर हुई। पीड़िता की मामी ने मनारूद्दीन के खिलाफ बुधवार की देर शाम मामला दर्ज कराई है। पीड़िता की मामी ने बताया कि उनकी भांजी घुमने के उद्देश्य से आई थी। 30 अप्रैल की दोपहर को मेरी भांजी अचानक गायब हो गई। खोजबीन के दौरान देखा कि मनारूद्दीन एक झाड़ी में मेरी भांजी के साथ दुष्कर्म कर रहा है।

मामी ने मारा पत्थर को बच्ची को छोड़कर भागा दुष्कर्मी

बच्ची को घर में न पाकर मामी खोजने के लिए निकली। घर से थोड़ी दूर स्थित झाड़ी के पास गई तो मनारूद्दीन बच्ची के साथ गंदा काम कर रहा था। यह देख मामी ने बच्ची को बचाने के लिए दुष्कर्मी पर पत्थर से हमला किया। इसके बाद मनारूद्दीन बच्ची को छोड़कर भाग निकला।

मोबाइल से हुई दुष्कर्मी की पहचान

दुष्कर्म के दाैरान बच्ची की मामी ने दुष्कर्मी पर पत्थर से हमला किया। इसके बाद दुष्कर्मी भागने लगा। इसी दाैरान उसका मोबाइल फोन गिर पड़ा। मोबाइल फोन से ही मनारूद्दीन की पहचान हुई। थाना प्रभारी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी