राज्य के 60 फीसद पुलिसकíमयों को करना पड़ता है 12 घटे तक काम

राज्य में बीते दिनों डीजीपी एमवी राव ने पुलिसकíमयों को निर्धारित आठ घटे ड्यूटी करने और सप्ताह में एक दिन अवकाश देने का निर्देश सभी जिलों के एसएसपी को दिया था। जब हमने इसके लिए स्टेटस ऑफ पुलिसिंग इन इंडिया की रिपोर्ट खंगाली तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 60 फीसद पुलिसकíमयों को नौ से 12 घटे तक काम करना पड़ता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:35 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 06:35 AM (IST)
राज्य के 60 फीसद पुलिसकíमयों को करना पड़ता है 12 घटे तक काम
राज्य के 60 फीसद पुलिसकíमयों को करना पड़ता है 12 घटे तक काम

जासं, धनबाद : राज्य में बीते दिनों डीजीपी एमवी राव ने पुलिसकíमयों को निर्धारित आठ घटे ड्यूटी करने और सप्ताह में एक दिन अवकाश देने का निर्देश सभी जिलों के एसएसपी को दिया था। जब हमने इसके लिए स्टेटस ऑफ पुलिसिंग इन इंडिया की रिपोर्ट खंगाली तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 60 फीसद पुलिसकíमयों को नौ से 12 घटे तक काम करना पड़ता है। वहीं मात्र नौ फीसद पुलिसकर्मी ही आठ घटे की ड्यूटी करते हैं। दूसरी तरफ साप्ताहिक अवकाश की बात करें तो राज्य के 46 फीसद पुलिसकíमयों को यह सुविधा नहीं मिलती है। वहीं 41 फीसद पुलिसकर्मी अपने वेतन से खुश नहीं है। पूरे देश की बात करें तो महाराष्ट्र में 81 फीसद पुलिसकíमयों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता है। 12.9 फीसद पुलिसकíमयों को ही मिलती है ट्रेनिंग

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 12.9 फीसद पुलिसकíमयों को ही नौकरी मिलने के बाद ट्रेनिंग दी जाती है। सबसे ज्यादा 37.5 फीसद आइपीएस अधिकारियों को ट्रेनिंग मिलती है। वहीं 9.3 फीसद एएसआइ व 16.4 सिपाही को नौकरी के बाद ट्रेनिंग मिलती है। हालाकि इस मामले में झारखंड देश में चौथे स्थान पर है। देश में सबसे ज्यादा 20.9 फीसद हरियाणा के पुलिसकíमयों को ट्रेनिंग दी जाती है।

कितने घंटे काम करते हैं राज्य के पुलिसकर्मी फीसद में

आठ घटे या उससे कम- 17

9 से 12 - 60

13 से 16 - 9

16 से ज्यादा - 5

कह नहीं सकते - 9 राज्य में कौन कितना करता है काम फीसद में

आठ घंटे - 9 से 12 - 13 से 16 - 16 से ज्यादा - कह नहीं सकते

पुरुष पुलिस- 12 - 36 - 21 - 25 - 6

महिला पुलिस - 17 - 41 - 17 -18 - 7

सामान्य सिपाही - 13 - 38 - 20 - 23 - 6

आ‌र्म्ड पुलिस - 18 - 37 - 13 - 21- 11

सीनियर अधिकारी- 10 - 33 - 22 - 28 - 7 साप्ताहिक अवकाश के बारे में राज्य के पुलिसकíमयों की राय

46 फीसद पुलिसकíमयों को सप्ताह में नहीं मिलती है कोई छुटटी

32 फीसद को मिलती है एक दिन की छुटटी

1 फीसद को मिलती है दो दिन की छुटटी

21 फीसद ने कोई जवाब नहीं दिया अन्य विषयों पर पुलिसकíमयों की राय

72 फीसद राज्य के पुलिसकर्मी के पास है काम का प्रेशर

63 फीसद पुलिसकर्मी परिवार के लिए नहीं दे पाते पर्याप्त समय

53 फीसद पुलिसकíमयों के सेहत पर पड़ रहा है असर

chat bot
आपका साथी