JAC: ज‍िले में जैक के 54 व‍िद्यार्थी की नजर अब मूूूूूूूूल्‍यांकन फार्मूले पर अटकी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल में दसवीं तथा 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला तैयार कर लिया है। इसके साथ ही जिले के करीब 54 हजार 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं की निगाह अब फार्मूले पर टिक गई है।इस फार्मूले के साथ जोड़ घटाव करना शुरू कर दिया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:41 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:41 AM (IST)
JAC: ज‍िले में जैक के 54 व‍िद्यार्थी की नजर अब मूूूूूूूूल्‍यांकन फार्मूले पर अटकी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल में दसवीं तथा 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला तैयार कर लिया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: झारखंड एकेडमिक काउंसिल में दसवीं तथा 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला तैयार कर लिया है। इसके साथ ही जिले के करीब 54 हजार 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं की निगाह अब फार्मूले पर टिक गई है। छात्र छात्राओं के साथ अब अभिभावक भी इस फार्मूले के साथ जोड़ घटाव करना शुरू कर दिया है। दसवीं के रिजल्ट का आधार जहां नौवीं को बनाया गया है। वही 12वीं के रिजल्ट के लिए 11वीं में मिले अंक पर निर्धारित किया जा रहा है। दसवीं के रिजल्ट में 80 फ़ीसदी अंक 9 वी से तथा 20 फ़ीसदी दसवीं के प्रैक्टिकल से लिए जाएंगे। जिस विषय में प्रैक्टिकल नहीं है वहां आंतरिक मूल्यांकन से अंक होंगे। इसी तरह 12वीं में प्रैक्टिकल वाले विषयों में 70 फीसद अंक 11वीं से तथा 30 फीसद प्रैक्टिकल के होंगे। बिना प्रैक्टिकल वाले विषयों में 80 फीसद अंक 11वीं से तथा 20 फीसद आंतरिक मूल्यांकन से होंगे ।

पोर्टल पर होंगे अपलोड

रिजल्ट तैयार करने के कार्य को गति दी जाएगी आंतरिक मूल्यांकन के अंक स्कूलों को जैक पोर्टल पर अपलोड करना होगा हालांकि जानकारों की माने तो 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन किस आधार पर होगा इसके लिए कई बिंदु सुझाए गए हैं प्री बोर्ड परीक्षा उपस्थिति जैक द्वारा जारी मॉडल प्रश्न पत्र को हल करने नौवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा आदि को रखा गया है वर्ष 2020 में कक्षा 9वी का रिजल्ट और ग्यारहवीं के रिजल्ट को आधार बनाया जाएगा जानकार यह भी बताते हैं कि कक्षा 10वीं और 12वीं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन 9वीं तथा 11वीं में हो जाता है कुल मिलाकर रिजल्ट का इंतजार कर रहे जैक बोर्ड के छात्र-छात्राओं नयाब गुणा भाग करना शुरू कर दिया है। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में यह भी कहा गया है की जो भी छात्र छात्राएं नंबर से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

chat bot
आपका साथी