आठवीं के बाद 4737 छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी पढ़ाई, नौवीं में 28,463 छात्रों ने ही कराया नामांकन Dhanbad News

आठवीं के बाद प्रत्येक वर्ष करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ दे रहे हैं। 2019 में भी आठवीं मूें 34100 पास हुए थे। लेकिन नौवीं में केवल 29043 छात्रों ने ही नामांकन लिया था। शिक्षा विभाग के प्रयास के बाद भी नौवीं में छात्रों के नामांकन इजाफा नहीं हो रहा।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 08:58 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 08:58 AM (IST)
आठवीं के बाद 4737 छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी पढ़ाई, नौवीं में 28,463 छात्रों ने ही कराया नामांकन Dhanbad News
धनबाद में बढ़ रही ड्राप आउट की संख्या ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। जिले में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की तमाम कोशिशों को बावजूद स्थिति चिंताजनक है। आंकड़े बता रहे हैं कि आठवीं कक्षा के बाद बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई छोड़ रहे रहे हैं। पिछले वर्ष 2020 में जिले के सरकारी स्कूलों में 33,200 छात्र-छात्राओं ने आठवीं तक की पढ़ाई की थी। लेकिन इस वर्ष नौवीं में केवल 28,463 छात्रों ने नामांकन कराया है। आठवीं के बाद पढ़ाई करने वाले छात्रों का यह आंकड़ा पिछले दो वर्ष से करीब एक समान बना हुआ है। 

हर साल पांच हजार छोड़ रहे पढ़ाई

आठवीं के बाद प्रत्येक वर्ष करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ दे रहे हैं। 2019 में भी आठवीं मूें 34100 पास हुए थे। लेकिन नौवीं में केवल 29,043 छात्रों ने ही नामांकन लिया था। शिक्षा विभाग के प्रयास के बाद भी नौवीं में छात्रों के नामांकन इजाफा नहीं हो पा रहा है। जैक में नौवीं और 11वीं में रजिस्ट्रेशन की कम संख्या को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने रजिस्ट्रेशन की तिथि को भी बढ़ाते हुए इस माह छात्रों को अंतिम मौका दिया था। अंतिम तिथि 15 मार्च बीत जाने के बाद नौवीं में केवल 30 छात्रों ने और 11वीं में 20 छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया था। 

11वीं की स्थिति भी बेहतर नहीं

11वीं में भी स्थिति बेहतर नहीं है। 2019 में यह आंकड़ा 26,308 था। हालांकि 2018 के मुकाबले स्थिति में सुधार हुआ था। वर्ष 2018 में 22,292 छात्रों ने 11वीं में रजिस्ट्रेशन करवाया था। लेकिन 2019 में सुधार के बाद 2020 में 11वीं रजिस्ट्रेशन में एक बार फिर गिरावट हुई। 2020 में 11वीं में 24802 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले 1506 कम है।

chat bot
आपका साथी