Corona Vaccination के लिए आज धनबाद में खोले गए 42 सेंटर, 11 लाख पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा

Corona Vaccination Drive In Dhanbad कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक धनबाद में करीब 11 लाख लोगों को टीका लग चुका है। शनिवार को जिले में टीकाकरण के लिए 42 सेंटर खोले गए हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 06:12 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 06:19 AM (IST)
Corona Vaccination के लिए आज धनबाद में खोले गए 42 सेंटर, 11 लाख पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा
धनबाद सदर में लाभुक को टीका लगाती नर्स ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। सभी योग्य लाभुकों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए धनबाद में अभियान जारी है। इसके तहत शनिवार को जिले के 42 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं शुक्रवार को जिले के 80 टीकाकरण केंद्रों पर 17966 लाभुकों को वैक्सीन दी गई। इसमें 77 सरकारी टीकाकरण केंद्र और तीन निजी टीकाकरण केंद्र शामिल हैं। शनिवार को धनबाद सदर अस्पताल में सबसे ज्यादा 400 लोगों को टीका लगाया जाएगा। धैया शनि मंदिर में लगाए गए शिविर में 298 लोगों को टीका लगाया गया। सिविल सर्जन डा. श्याम किशोर ने बताया कि धनबाद में अब तक 10.97 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। शनिवार को टीकाकरण का आंकड़ा 11 लाख को पार कर जाएगा।

11 सितंबर को धनबाद जिले के निम्न केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। pic.twitter.com/aUoSq787Rt— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) September 10, 2021

उपायुक्त ने ट्वीट कर दी टीकाकरण केंद्रों की जानकारी

शनिवार को टीकाकरण के लिए धनबाद में तैयारी पूरी कर ली गई है। 42 केंद्रों में टीका मिलेंगे। उपायुक्त संदीप सिंह ने ट्वीट कर टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी की है। 

कोलियरी इलाके में टीकाकरण पर जोर

जिला टीकाकरण विभाग ने अब कोलियरी और ग्रामीण इलाके में टीकाकरण पर जोर दे रहा है। छोटा खरिकाबाद न्यू कालोनी में टीकाकरण केंद्र खुला। उदघाटन गोंदूडीह के दारोगा एनके लकड़ा ने किया। इस दौरान 220 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। मौक पर महेश कुमार दास, पवन दास, दीपक कुमार दास, अरुण चौहान, विक्की कुमारस इंद्रजीत चौहान आदि थे।

शुकवार को मिले दो संक्रमित

शुक्रवार को जिले में कोरोना से दो संक्रमित पाए गए। दोनों को कोविड सेंटर में भर्ती करायागया। एक मरीज लोयाबाद व दूसरा मरीज जगजीवन नगर का मिला है। कई दिनों बाद कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है। क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर उठने की लगातार चेतावनी दी जा रही है। इस कारण अभियान चलाकर लोगों की जांच की जा रही है। जांच का फोकस बाहर से आने वाले लोगों पर है। इधर, जिले में 1843 लोगोंं की कोरोना जांच अभियान चलाकर की गई। इसमें सभी नगेटिव पाए गए।

chat bot
आपका साथी