Dhanbad: बीसवीं जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता शुरू, झारखंड से 40 सदस्य टीम ले रही भाग

नेशनल वुशु प्रतियोगिता में झारखंड से 40 खिलाड़ियों को मौका मिला है। प्रतियोगिता जालंधर के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शुरू हो गई है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अशोक मित्तल थे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:00 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:01 PM (IST)
Dhanbad: बीसवीं जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता शुरू,  झारखंड से 40 सदस्य टीम ले रही भाग
नेशनल वुशु प्रतियोगिता जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कैंपस में शुरू हो गई है।

जागरण संवाददाता, धनबाद : 20वीं जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता जालंधर के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता 25 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 800 खिलाड़ी एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का विधिवत एवं रंगारंग उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अशोक मित्तल थे। उन्होंने कहा वुशु शारीरिक स्फूर्ती का खेल है। इसके लिए हर संभव मदद करेंगे। इस अवसर पर वुशु एसोसिएशन आफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट ओलिंपियन सुरेंद्र सिंह सोढ़ी, मनीष कक्कर, सुहैल अहमद, शंभू सेठ, सोपान काटके, पी बेहरा आदि मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में झारखंड से 40 सदस्यीय टीम भाग ले रही है। लगभग हर जिले के खिलाड़ी शामिल हैं। झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने झारखंड के खिलाड़ियों की सफलता की कामना की है। धनबाद से भी कई खिलाड़ी इस टीम के हिस्सा बने हैं।

प्रतियोगिता में झारखंड के ये खिलाडी ले रहे भाग

दीपक कुमार महतो, आदित्य आनंद, रितिक कुमार ओझा, अमित कुमार, हिमांशु कुमार, एस के अराजुद्दीन, शिवम कुमार, मनोरमा कच्छप, ज्योति कुमारी, प्रीति कुमारी, अर्पणा कुजूर, परमेश्वर कुमार रजक, त्रिलोचन बेदिया, जितेंद, प्रदीप मुंडा, आर्यन मुंडा, मनीष कुमार केशरी, राजकुमार, अलका कुमारी, आरती कुमारी, संजना कुमारी, जुली कुमारी, सोनम कुमारी, कुसुम कुमारी, सोनाली कुमारी, तन्नू श्रीएसंजना कुमारी, पिंटू महतो, ललन यादव, विशाल गंझू, आस्था उरांव, शिवम उरांव, रोशनी कुमारी, शीतल कुमारी, रोशनी उरांव, अनिता मुंडा, आयुष कुमार शॉ, तनु कुमारी, प्रिया कुमारी, प्लेटोदीप, टीम मैनेजर- गोकुलानंद मिश्र, अशोक कुमार, बासुदेव टोप्पो, टीम कोच- विमला टोप्पो।

झारखंड वुशु टीम में धनबाद की संजना व सोनम

वुशु फेडरेशन आफ इंडिया एवं पंजाब वुशु संघ की ओर से लवली यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में 25 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर वुशु प्रतियोगिता के लिए धनबाद की दो बेटियों का चयन झारखंड टीम में हुआ है। 52 किलो भार वर्ग में संजना कुमारी और 60 किलो भार वर्ग में सोनम कुमारी का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को धनबाद जिला वुशु संघ के अध्यक्ष तेज प्रकाश मिश्रा, महावीर प्रसाद महतो, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, अजय कुमार सिंह, देवेंद्र महतो, राहुल आनंद, राजीव श्रीवास्तव, पिंकी सिंह, पलविंदर सिंह, डा मनोज कुमार ठाकुर, साकेत मुखर्जी, मोनू कुमार एवं संघ के महासचिव शशिकांत पांडे ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी