Jharkhand Weekend Lockdown/ Guidelines : 38 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन शुरू, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह की सड़कों पर पसरा सन्नाटा; जानें किन सेवाओं को छूट

झारखंड में लॉकडाउन 3.0 चल रहा है। इसके तहत आज यानी शनिवार 4 बजे से वीकेंड लॉकडाउन शुरू होगा। इसकी अवधि सोमवार सुबह 6 बजे तक है। रविवार को पूरी तरह से धनबाद बोकारो हजारीबाग गिरिडीह गोड्डा देवघर जामताड़ा समेत सभी जिलों में संपूर्ण तालाबंदी रहेगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:42 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 02:23 PM (IST)
Jharkhand Weekend Lockdown/ Guidelines : 38 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन शुरू, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह की सड़कों पर पसरा सन्नाटा; जानें किन सेवाओं को छूट
वीकेंड लॉकडाउन शुरू होते ही धनबाद के कोर्ट रोड में पसरा सन्नाटा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में अनलॉक 3.0 ( स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) चल रहा है। इसके तहत आज यानी शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक के लिए वीकेंड लॉकडाउन शुरू हो गया है। इस दाैरान तमाम हाट-बाजार और दुकानें बंद रहेंगी। वीकेंड लॉकडाउन के दाैरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई हैं। कोयलांचल के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और संताल परगना के जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज में संपूर्ण लॉकडाउन का समय शुरू होते ही इसका असर दिख रहा है। हाट-बाजार बंद हो गए हैं। सड़कों पर आवागमन ठप है। आवश्यक सेवाओं के लिए ही सिर्फ छूट है।

स्वास्थ्य सेवाओं और दूध को वीकेंड लॉकडाउन में छूट

19 जून की शाम चार बजे से 21 जून की सुबह छह बजे तक यानी 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो गया। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार के इस निर्देश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। यह दूसरा सप्ताह है, जब 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन लगा है। लॉकडाउन की इस अवधि में दूध व मेडिकल संबंधित दुकानदारों, अस्पताल, नर्सिंग होम को छोड़कर राज्य की सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। इस अवधि में बेवजह निजी वाहनों से निकलने पर रोक होगी। सिर्फ मालवाहक वाहन को ही चलने की अनुमति दी गई है। लॉकडाउन की अवधि में अगर आप बाहर निकलेंगे तो आपको उसका वैध कारण बताना होगा और सबूत दिखाना होगा, जैसे इलाज, वैक्सीनेशन, रेलवे व एयरपोर्ट संबंधित टिकट आदि। सोमवार की सुबह छह बजे से पहले की तरह सभी दुकानें खुल जाएंगी जो शाम चार बजे तक ही खुलेंगी।

24 जून तक अनलॉक 3.0

झारखंड सरकार ने 24 जून तक के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को बढ़ाया है। आगामी 23 जून तक यह निर्णय होगा कि 24 जून के बाद राज्य में कहां कितनी ढील दी जाएगी। फिलहाल, कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए ही राज्य में साप्ताहिक लॉकडाउन शुरू किया गया है।

इन सेवाओं को वीकेंड लॉकडाउन में छूट स्वास्थ्य सेवा-नर्सिंग होम, दवा दुकान, टीकाकरण के लिए आवागमन दूध पेट्रोल पंप रेलवे और हवाई यात्रा के लिए टिकट दिखाने पर

धनबाद प्रशासन ने की सफल बनाने की तैयारी

वीकेंड लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारी की है। दिशा-निर्देश जारी किया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी