जब अटल ने इस महिला प्रधानमंत्री को बताया था दुर्गा का अवतार, 36वीं पुण्यतिथि पर नमन कर रहा कोयलांचल Dhanbad News

चासनाला साउथ कालोनी इंदिरा चौक के समीप धनबाद जिला यूथ कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 36वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:23 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:32 PM (IST)
जब अटल ने इस महिला प्रधानमंत्री को बताया था दुर्गा का अवतार, 36वीं पुण्यतिथि पर नमन कर रहा कोयलांचल Dhanbad News
चासनाला साउथ कालोनी इंद्रा चौक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेस नेता अनूप सिंह व अन्य।

धनबाद, जेएनएन। 36th Death Anniversary of Former Prime Minister Indira Gandhi चासनाला साउथ कालोनी इंदिरा चौक के समीप धनबाद जिला यूथ कांग्रेस (Dhanbad District Youth Congress) की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 36वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह उर्फ डेविड सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी थी। वें राष्ट्र के मान, सम्मान व स्वाभाविक की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहीं। जिसके लिए उन्हें आयरन लेडी की उपाधि से नवाजा गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भी उन्हें दुर्गा का अवतार बताया था।

इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए अनूप सिंह ने कहा कि उन्होंने मजदूरों पर हो रहे अत्याचार व शोषण को लेकर रातों-रात सैकड़ों निजी कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर मजदूरों को शोषण से आजादी दिलाई थी। इससे कोयलांचय के भी हजारों-लाखों श्रमिकों का लाभ हुआ तथा उनको उनका वाजिब हक मिलने लगा। इस कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के सचिव बम भोली सिंह ने किया। मौके पर जमसं नेता रंजय सिंह, अश्वनी सिंह, सुमन सिंह, बबली मालाकार, कंचन सिंह, राजा खान, धर्मेंद्र ठाकुर, सोनू सिंह, बबलू सिंह, बिट्टू ठाकुर, संटू सिंह, श्रीराम चौहान, दीपक यादव, पप्पू यादव, निखिल सिंह, फारूक अंसारी, सोनू शर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी