ओह गुरु गोबिंद होये प्रगटिया, दसवें अवतारा...गुरु गोबिंद सिंह का 354वां प्रकाश दिहाड़ा 20 जनवरी को

निज पंथ चलायो खालसा धर तेज करारा। सिर केस धार गहि खड़ग को सब दुष्ट पछारा...। खालसा पंथ के संस्थापक एवं सिख धर्मवालंबियों के दसवें गुरु सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह का 354वां प्रकाश दिहाड़ा 20 जनवरी को जगत सहित कोलफील्ड में श्रद्धाभाव व उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 09:21 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 09:21 AM (IST)
ओह गुरु गोबिंद होये प्रगटिया, दसवें अवतारा...गुरु गोबिंद सिंह का 354वां प्रकाश दिहाड़ा 20 जनवरी को
श्री गुरु गोबिंद सिंह का 354वां प्रकाश दिहाड़ा 20 जनवरी को मनाया जाएगा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : ओह गुरु गोबिंद होये प्रगटिया, दसवें अवतारा। जिन अलख अकाल निरंजना, जपियो करतारा। निज पंथ चलायो खालसा, धर तेज करारा। सिर केस धार गहि खड़ग को, सब दुष्ट पछारा...। खालसा पंथ के संस्थापक एवं सिख धर्मवालंबियों के दसवें गुरु सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह का 354वां प्रकाश दिहाड़ा 20 जनवरी को जगत सहित कोलफील्ड में श्रद्धाभाव व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सिख संगत ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है। कोरोना काल के बाद प्रकाश दिहाड़े पर यह अच्छा मौका होगा जब कोयलांचल की सिख संगत गुरवाणी व सिख इतिहास के साथ रु-ब-रु होगी।

बड़ा गुरुद्वारा कमेटी तैयार, आएंगे पंथ प्रसिद्ध कवि

बैंक मोड़ गुरुद्वारा के प्रधान तेजपाल सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के अवतार दिवस पर 20 जनवरी को विशेष दीवान सजाया जाएगा। गुरु की गोद में संगत इस दिन अपने वाजां वाले सरकार के उपदेशों पर मंत्रमुग्ध होगी। एक जनवरी से चल रहे श्री सहिज पाठ की समाप्ति 20 जनवरी की सुबह होगी। साढ़े 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक गुरुद्वारा ग्राउंड में विशेष समागम सजेंगे। इसी दिन शाम सोदर रहिरास साहिब के पाठ की समाप्ति के उपरांत रात साढ़े नौ बजे तक विशेष समागम उपरांत जगत की भलाई के लिए विशेष अरदास होगी। उन्होंने कहा कि गुरु जी के अवतार दिहाड़े पर कोलफील्ड की संगत को निहाल करने के लिए पंथ प्रसिद्ध कवि अवतार सिंह तारी, बलबीर सिंह कमल संगत को गुरु उपदेशों से निहाल करेंगे। हजूरी रागी दविंद्र सिंह निरोल, स्थानीय बच्चे भी संगत को अल्लाही वाणी से गुरु चरणों से जोड़ंगे। दोनों वेला संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी