Jharkhand : 35 वर्षीय अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

गोड्डा के सुंदरमोड़ के निकट जंगल में एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों को अंदेशा है कि महिला का दुष्कर्म के बाद हत्या किया गया है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:18 PM (IST)
Jharkhand : 35 वर्षीय अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Jharkhand : 35 वर्षीय अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

धनबाद, जेएनएन। गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के सुंदरमोड़ के निकट जंगल में शनिवार की सुबह पुलिस ने एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म और हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीणों ने सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरमोड़ चौक के समीप लगभग 50 मीटर की दूरी पर जंगल में शनिवार की सुबह महिला की लाश देखी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  ग्रामीणों ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि तीन चार दिन पूर्व ही महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है। शव से जब बदबू आने लगा तो ग्रामीणों को इसका पता चला।

सुंदरमोड़ के चौकीदार महेंद्र मरांडी को ग्रामीणों ने जंगल में लावारिस शव की जानकारी दी। इसके बाद चौकीदार की सूचना पर सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी राजीव रंजन घटनास्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि डेडबॉडी दो से तीन दिन पुरानी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी