जावा नृत्य प्रतियोगिता में शामिल हुए 34 दल

संस भौंरा नवयुवक संघ समिति की ओर से सोमवार की शाम गौरखुंटी दुर्गा मंदिर प्रांगण में क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:25 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:25 PM (IST)
जावा नृत्य प्रतियोगिता में शामिल हुए 34 दल
जावा नृत्य प्रतियोगिता में शामिल हुए 34 दल

संस, भौंरा : नवयुवक संघ समिति की ओर से सोमवार की शाम गौरखुंटी दुर्गा मंदिर प्रांगण में करम महोत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए लड़कियों व महिलाओं ने गीत प्रस्तुत कर जावा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। जावा नृत्य दल की लड़कियों ने गीत, संगीत व नृत्य से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। मंदिर करमा गीत व संगीत से रात तक गूंजता रहा। देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों से आए जावा नृत्य दल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। समिति की ओर से विजेता और उपविजेता के अलावा तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहने वाले दलों को नकद पुरस्कार के रूप में पांच हजार से एक हजार रुपये तक दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भौंरा के अलावा भोजूडीह, चंदकियारी, बलियापुर, डुमरी, जहा•ाटांड़, कुलटांड़, परघाबाद, सिदरी आदि क्षेत्र के 34 दल भाग ले रहे हैं। समिति के लोगों ने कहा कि करमा झारखंड का पारंपरिक पर्व है। बहन अपने भाइयों की दीर्घायु के लिए यह पर्व करती हैं। मौके पर चंदन महतो, हरि पद महतो, मौसम महंती, योगेंद्र महतो, राजेश महतो, उमेश यादव, रंजीत यादव, दुर्गेश महतो, सरोज शर्मा, सुधीर पासवान, मनीष सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी