Vedanta Electrosteel Bokaro: मरम्मत के दाैरान गिरी लिफ्ट, तीन मजदूरों की माैत; मृतकों में दो रांची के

Vedanta Electrosteel Bokaro इलेक्ट्रोस्टील के अंदर लिफ्ट मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दाैरान लिफ्ट गिर गई। तीन मजदूर दब गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो मजदूर रांची के थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:44 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:05 AM (IST)
Vedanta Electrosteel Bokaro: मरम्मत के दाैरान गिरी लिफ्ट, तीन मजदूरों की माैत; मृतकों में दो रांची के
लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की माैत ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, बोकारो। इलेक्ट्रोस्टील वेदांता कंपनी में सोमवार की शाम हुई दुर्घटना में तीन ठेका मजदूरों की मौत हो गई। तीनों मजदूर कंपनी के ब्लास्ट फर्नेस में लगे हुए लिफ्ट की मरम्मत के काम कर रहे थे। मृतकों के नाम हैं-मोहम्मद शाहनवाज उर्फ अकरम, मोहम्मद सुलेमान और मोहम्मद ओसामा। तीनों मजदूर एक निजी ठेका कंपनी के कर्मचारी थे। वे सभी ब्लास्ट फर्नेस में लगे हुए लिफ्ट की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से लिफ्ट ऊपर से नीचे गिर गया और तीनों दुर्घटना के शिकार हो गए। आनन-फानन में तीनों को बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनकी चिकित्सीय जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तीनों के शव को बोकारो जनरल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

घटना पर कंपनी ने जताया दुख

ईएसएल बोकारो के जनसंचार प्रमुख शिल्पी शुक्ला ने कहा है कि थाइनसेनक्रुप्प एलेवेटर कंपनी के तीन कर्मचारी काम करने आए थे। लिफ्ट गिरने से दुखद हादसा हुआ। मृत कर्मचारियों के परिवारों को कंपनी पूरा सहयोग करेगी।

चंदनकियारी विधायक ने की हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

घटना की चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बावरी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही घटना का जानकारी देते हुए बताया है कि वेदांता प्रबंधन मजदूरों के मामले में पूरी तरह लापरवाह है। कंपनी परिसर में सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। लगभग दस हजार मजदूरों से काम लेने वाले इलेक्ट्रो स्टील प्रबंधन ने संयंत्र के आसपास एक भी ऐसा अस्पताल नहीं है जहां दुर्घटना होने पर मजदूरों को उचित इलाज मिल सके। आज की घटना के लिए कंपनी के अधिकारी पूरी तरह जवाब दें हैं। सरकार का श्रम विभाग एवं आपदा नियंत्रण विभाग इस मामले में सीधे-सीधे कंपनी प्रबंधन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराएं। जिम्मेदार अधिकारियों की गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए। मृतक परिवार को कम से कम एक -एक करोड़ रुपया तथा कंपनी में स्थाई नियोजन की मांग करते हैं।

chat bot
आपका साथी