दो हाइवा की टक्कर में 3 की दर्दनाक माैत, मुआवजा के लिए शव उठाने से रोका Dhanbad News

धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह कांटा घर के पास रविवार की रात करीब पौने 9 दो हाइवा बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में माैके पर ही तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जख्मी हाल में एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:56 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:56 AM (IST)
दो हाइवा की टक्कर में 3 की दर्दनाक माैत, मुआवजा के लिए शव उठाने से रोका Dhanbad News
दुर्घटना के बाद बचाव में जुटे लोग ( फोटो जागरण)।

कतरास, नावागढ़, जेएनएन। धनबाद मधुबन थाना अंतर्गत सिनीडीह कांटा घर के सामने फोरलेन सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही दो हाइवा के बीच हुई जोरदार टक्कर में 3 लोगों की मौत मौके पर हो गई, जबकि एक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को एम्बुलेंस के जरिये पुलिस शीघ्र निचितपुर अस्पताल ले गयी, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता शेख गुड्डू सहित करीब 100 लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव निकालने से रोक दिया। मधुबन थानेदार सोनू चौधरी, कतरास थानेदार रासबिहारी लाल,धर्माबांध व सोनारडीह ओपी प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। आधी रात के बाद पुलिस ने क्रेन लगाकर हाइवा में फंसे मृतकों के शव को बाहर निकाला।

टायर बलास्ट होने के कारण हुई दुर्घटना

घटना रात करीब पौने 9 बजे की है। एक हाइवा में कोयला लोड है, जो महुदा मोड़ की तरफ से आ रहा था, जबकि दूसरा हाइवा खाली था। वह सोनारडीह से महुदा मोड़ की ओर जा रहा था। लोड हाइवा के अगले चक्के का टायर अचानक ब्लास्ट कर गया, इसके चलते अनियंत्रित होकर सामने आ रही हाइवा से टकरा गयी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि लोड हाइवा करीब 40 मीटर घसीटते हुवे खाली हाइवा को डिवाइडर से नीचे गिरा दिया। दोनों हाइवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दब गया, जिसमे दोनों हाइवा के चालक केबिन में ही दम तोड़ दिए। शव क्षत विक्षत हालत में था।

मृतकों में एक बीसीसीएल कर्मचारी

मृतकों में एक चालक की पहचान शेख इंजमामूल बलियापुर निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरे हाइवा में फंसे चालक की पहचान अभी तक नही हुई है। हाइवा के चक्के के नीचे दबा शव की पहचान बीसीसीएल कर्मी राजकुमार प्रसाद के रूप में की गई है, जो सिनीडीह उत्खनन कर्मशाला में कार्यरत बताया जाता है।  घटनास्थल के समीप आवासीय कालोनी में रहता था। घटना के वक्त वह खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। इस बीच हाइवा के चपेट में आ गया। अस्पताल में इलाजरत एक ब्यक्ति की पहचान नही हो पाई है। वह खलासी बताया जा रहा है। लोड हाइवा पर एमपीएल अंकित है। दूसरे हाइवा में फंसे शव की पहचान पश्चिम बंगाल रघुनाथपुर निवासी नरेश महतो के रूप में हुई, जो राजगंज में छाई अनलोड कर वापस बोकारो जा रहा था,जबकि कोयला लदी हाइवा हजारीबाग से एमपीएल जा रही थी।

chat bot
आपका साथी