द्वितीय ऑनलाइन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रारंभ, 180 प्रतिभागियों ने लिया भाग

झारखंड में द्वितीय ऑनलाइन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का प्रारंभ हो चुका है 180 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। आने वाले समय में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन बच्चों को मौका दिया जाएगा। फरवरी 2022 में पंचकूला में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बच्चे अपना जलवा दिखाएंगे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:59 PM (IST)
द्वितीय ऑनलाइन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रारंभ,  180 प्रतिभागियों ने लिया भाग
द्वितीय ऑनलाइन योगासन चैंपियनशिप झारखंड में शुरू हो गई है।

जासं, धनबादः स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड के तत्वावधान में आनलाइन सेकंड झारखंड स्टेट योगासना चैंपियनशिप का विधिवत प्रारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड राज्य के आब्जर्वर अजीत विद्यार्थी ने अपने कर कमलों से किया। उन्होंने झारखंड राज्य में योग की महत्ता और यहां की खिलाड़ियों के उच्च श्रेणी के प्रदर्शन को देखते हुए बताया कि झारखंड जिस प्रकार संसाधनों से परिपूर्ण है। उसी प्रकार योग के खिलाड़ियों से भी यह राज्य आबाद रहा है। उन्होंने विस्तार पूर्वक बच्चों को समझाया कि भारत सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त खेल संघ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ झारखंड में जो बच्चे भाग ले रहे हैं। वह आने वाले समय में अपने उच्च प्रदर्शन के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अवश्य भाग लेंगे।

साथ ही बताया कि खेलो इंडिया जो कि फरवरी माह 2022 में पंचकूला हरियाणा में होने जा रहा है। जिसमें बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड के महासचिव विपिन कुमार पांडेय ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में 180 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में टेक्निकल हेड मलय कुमार डे एवं संतोषी साहू के नेतृत्व में के जजेस एवं आफिशियल के द्वारा पूरे कार्यक्रम को उच्च मानकों को ध्यान में रखकर संपन्न कराया जा रहा है।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, सह सचिव सुधा झा, संस्था के वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार, राम जीवन पांडेय, रानी सिंह, आरती झा, रवि कुमार, संजय कुमार, योग गुरु आश कुमार, देव कुमार सेन, जगदीश कुमार सिंह, चंदू कुमार, नेहा कुमारी, प्रदीपता बनर्जी, शंकर राणा, पहलाद भगत, चैताली मुखर्जी, प्रशांत कुमार सिंह, पिंकी कुमारी, संतोष कुमार दुबे एवं संस्था के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी