Dhanbad: मासूम आरव की तबियत बेहद नाजुक, रिम्स में कराया गया भर्तीए ; 25 लाख रुपए चिकित्सकों ने है मांगे

अपने 4 माह के मासूम आरव बच्चे की जिंदगी की गुहार लगा रहे हैं माता-पिता को एक और बड़ा झटका लगा है। आरव की तबीयत बेहद नाजुक हो गई है। गंभीर स्थिति में धनबाद से रिम्स रांची में भर्ती कराया गया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 05:58 PM (IST)
Dhanbad: मासूम आरव की तबियत बेहद नाजुक, रिम्स में कराया गया भर्तीए ;  25 लाख रुपए चिकित्सकों ने है मांगे
अपने 4 माह के मासूम आरव बच्चे की जिंदगी की गुहार लगा रहे हैं

जागरण संवाददाता, धनबाद: अपने 4 माह के मासूम आरव बच्चे की जिंदगी की गुहार लगा रहे हैं माता-पिता को एक और बड़ा झटका लगा है। आरव की तबीयत बेहद नाजुक हो गई है। गंभीर स्थिति में धनबाद से रिम्स रांची में भर्ती कराया गया है। रिम्स के पीडियाट्रिक विभाग के चिकित्सकों ने बेहद नाजुक बताया है। बच्चे के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए मात्र 15 दिन ही बचे हुए हैं। लेकिन 25 लाख रुपए की जगह मात्र 13 लाख का ही किसी प्रकार से व्यवस्था हो पाया है। फिलहाल मासूम बच्चा रिम्स में जिंदगी मौत से जूझ रहा है। इधर, उसके माता-पिता ने लोगों से मदद करने की अपील की है। लिवर ट्रांसप्लांट चेन्नई में होना है। बच्चे के पिता राजेश साव और मां रानी देवी के साथ समाजसेवी अंकित राजगढ़िया भी रिम्स गए और भर्ती कराया।

जॉन्डिस के साथ हाई फीवर से बच्चा ग्रसित

माता-पिता ने बताया कि लीवर में संक्रमण की वजह से चेन्नई के डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट की बात कही है। इसके लिए 25 लाख रुपए की मांग की गई है। 5 लाख रुपए स्वास्थ्य विभाग की ओर से असाध्य रोग निधि के तहत दिया गया है। 3 लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष से देने की बात कही गई है। ढाई लाख रुपए आम लोगों ने दिया है। लगभग 13 लाख रुपए किसी प्रकार से हो पाया है। जबकि अभी भी ऑपरेशन के लिए 14 लाख रुपए की जरूरत है। जबकि बच्चे के पास मात्र 15 दिन का ही समय है चिकित्सकों ने यह बताया है।

मां करेगी अपने बच्चे के लिए लीवर दान

बच्चे के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए उसकी मां रानी देवी सामने आई है। दोनों का ब्लड ग्रुप भी मैच किया है। हालांकि चेन्नई के चिकित्सकों ने कहा है सबसे पहले बच्चे को भर्ती कराना है। बच्चे को जोंडिस की वजह से पूरा शरीर पीला हो गया है। उसे लगातार हाई फीवर है। और लगातार रो भी रहा है। इस वजह से उसकी तबीयत लगातार नाजुक होती चली जा रही है। इधर, माता-पिता को अंतिम उम्मीद समाजसेवी, संस्थाओं और सरकार से है। जिले के कई बड़े-बड़े नेताओं ने आश्वासन दिए हैं, लेकिन कोई ठोस पहल अभी तक नहीं हो पाया है। यही वजह है कि ऑपरेशन के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिल पाई है।

ऐसे कर सकते हैं मदद

एक‌ाउंट नाम- अजय कुमार साव

एकाउंट नंबर-20221764976

IFSC code-SBIN0006948

ब्रांच- City Branch

गुगल पे-फोन पे-7858990950

chat bot
आपका साथी