Sawan 2021: सावन पुजनोत्सव के अवसर पर 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का किया गया आयोजन

पांडुरपाला स्थित सार्वजनिक महाकाली मंदिर में सावन उत्सव के अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आयोजन शनिवार को किया गया है। जिसमें रुद्राभिषेक एवं सावन पुजनोत्सव किया गया। हरिकीर्तन के मंत्रोच्चारण ओम नमः शिवाय जय जय शिव शंभु के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय में डूबा हुआ था।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:55 PM (IST)
Sawan 2021: सावन पुजनोत्सव के अवसर पर 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का किया गया आयोजन
जय भोलेनाथ जय जय शिव शंभु के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय में डूबा हुआ था। (जागरण)

जासं, धनबादः पांडुरपाला स्थित सार्वजनिक महाकाली मंदिर में सावन उत्सव के अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आयोजन शनिवार को किया गया है। जिसमें रुद्राभिषेक एवं सावन पुजनोत्सव किया गया। हरिकीर्तन के मंत्रोच्चारण ओम नमः शिवाय, जय भोलेनाथ जय जय शिव शंभु के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय में डूबा हुआ था। बूढ़े-जवान यहां तक की युवा पीढ़ी से लेकर बच्चों को भी हरिकीर्तन के रस में डूबो दिया। हरिकीर्तन में एक से बढ़कर एक कलाकारों ने कई धुनों पर ओम नमः शिवाय, जय भोलेनाथ जय का उच्चारण किया। हरिकीर्तन में आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। पुरोहित रविशंकर पाठक ने बताया कि मंदिर परिसर में सावन पुजनोत्सव के अवसर पर पूजा अर्चना के साथ-साथ 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि हरिकीर्तन के आयोजन से लोगो की सुख, शांति, समृद्धि, बारिश तथा भक्तों के मन को शांति के साथ घरों में खुशहाली के लिए की जा रही है। तथा कोरोना से जल्द से जल्द निजात हो इसके लिए हरिकीर्तन किया जा रहा है।अखंड हरिकीर्तन के पूर्व से पूरा मंदिर परिसर को विशेष साज-सज्जा की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरण भी किए गए। मौके पर लोकनाथ महतो, मुन्ना सिंह, मनोज मालाकार, राकेश रौशन सिन्हा, छोटू महतो, कुमार अमित उर्फ पंकज सिन्हा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी