एक हफ्ते में धनबाद में 174 फीसद ज्यादा बारिश, 15 जून तक दस्तक देगा मानसून

धनबाद धूप-छांव के बीच धनबाद का मौसम शुक्रवार को भी सुहाना रहा। सुबह धूप खिलने के बाद भी तापमान सामान्य बना रहा। रविवार तक राहत देने के बाद सोमवार से अधिकतम तापमान धीरे धीरे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:49 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:49 AM (IST)
एक हफ्ते में धनबाद में 174 फीसद ज्यादा बारिश, 15 जून तक दस्तक देगा मानसून
एक हफ्ते में धनबाद में 174 फीसद ज्यादा बारिश, 15 जून तक दस्तक देगा मानसून

जागरण संवाददाता, धनबाद : धूप-छांव के बीच धनबाद का मौसम शुक्रवार को भी सुहाना रहा। सुबह धूप खिलने के बाद भी तापमान सामान्य बना रहा। रविवार तक राहत देने के बाद सोमवार से अधिकतम तापमान धीरे धीरे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं। तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ेगी। हालांकि बादलों की आवाजाही फिर शुरू होने से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। 15 मई तक धूप-छांव के बीच तेज हवा चलने, बादल गरजने और बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 15 मई के बाद ज्यादा दिन झुलसाने वाले गर्मी का सामना नहीं करना होगा। जून के दूसरे हफ्ते के बाद धनबाद में मानसून दस्तक दे देगा। मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव की मानें तो मौजूदा परिस्थिति के अनुसार धनबाद में 15 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान है।

प्री मानसून सीजन में मार्च-अप्रैल के दौरान धनबाद में जहां बारिश का टोटा रहा वहीं मई महीने के पहले हफ्ते में ही धनबाद में सामान्य से काफी अधिक बारिश हो गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक से छह मई के दौरान धनबाद में 174 फीसद ज्यादा बारिश हुई है। धनबाद से सटे बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा जिले की बात करें तो इन तीनों जिलों ने मई के पहले सप्ताह में हुई बारिश के मामले में धनबाद को काफी पीछे छोड़ दिया है। एक हफ्ते के दौरान गिरिडीह में 425 फीसद ज्यादा बारिश हुई। बोकारो में 262 फीसद ज्यादा बारिश हुई तो जामताड़ा में सामान्य से 224 फीसद अधिक बारिश हुई। हालांकि संताल के जिलों में साहिबगंज को छोड़कर अन्य जिले बारिश के मामले में पिछड़े रहे। साहिबगंज में सामान्य से 64 फीसद ज्यादा बारिश दर्ज की गई। दुमका में सिर्फ नौ फीसद अधिक बारिश हुई। बाबा नगरी देवघर इस बार भी बारिश में पिछड़ गया है। सामान्य से 18 फीसद कम बारिश हुई है। गोड्डा में 75 तो पाकुड़ में सामान्य से 74 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। 11 मई तक का संभावित तापमान :

शनिवार अधिकतम 33 न्यूनतम 21

रविवार अधिकतम 33 न्यूनतम 21

सोमवार अधिकतम 36 न्यूनतम 22

मंगलवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23

chat bot
आपका साथी