Dhanbad जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों के लिए 16 ने पेश की दावेदारी; कल नामांकन पत्र की अंतिम सूची का प्रकाशन

यूथ कांग्रेस की राज्यस्तरीय की चुनाव प्रक्रिया को लेकर नामांकन संपन्न हो गया। इसमें यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव समेत सभी जिलों में जिला कमेटी व विधानसभा कमेटी का चुनाव होना है। धनबाद जिले में जिला कमेटी के लिए कुल 16 लोगों ने दावेदारी की है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 04:01 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 04:01 PM (IST)
Dhanbad जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों के लिए 16 ने पेश की दावेदारी;  कल नामांकन पत्र की अंतिम सूची का प्रकाशन
यूथ कांग्रेस की राज्यस्तरीय की चुनाव प्रक्रिया को लेकर नामांकन संपन्न हो गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: यूथ कांग्रेस की राज्यस्तरीय की चुनाव प्रक्रिया को लेकर नामांकन संपन्न हो गया। इसमें यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव समेत सभी जिलों में जिला कमेटी व विधानसभा कमेटी का चुनाव होना है। धनबाद जिले में जिला कमेटी के लिए कुल 16 लोगों ने दावेदारी की है। इसमें 12 सामान्य कोटि, तीन ओबीसी और एक ने अनुसूचित जाति कोटे से नामांकन किया है।

जिले की छह विधानसभा में धनबाद विधानसभा कमेटी के लिए सर्वाधिक आठ लोगों ने नामांकन किया है। गुरुवार यानी आज आपत्ति व शिकायतों का निष्पादन होगा। 17 को नामांकन को अंतिम रूप दिया जाएगा। 25 सितंबर से लेकर 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान और वोटिंग प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद ऑनलाइन मतदान होगा।

बैलेट की जगह होगा ऑनलाइन चुनाव

यूथ कांग्रेस इस बार अपने संगठनात्मक चुनाव में बड़ा बदलाव करने जा रही है। यूथ कांग्रेस को डिजिटल एरा की तरफ ले जाते हुए अब इसके मतदान की प्रक्रिया भी बदली जा रही है। बैलेट पेपर की जगह अब आनलाइन वोटिंग कर युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। यूथ कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता इंडियन यूथ कांग्रेस (आइवाईसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आनलाइन वोटिंग करेंगे। स्वच्छ और निष्पक्ष वोटिंग के लिए सीधे पदाधिकारियों के लिए वोट करते हुए कार्यकर्ता कहेंगे कि मैं इनका समर्थन करता हूं। ये मेरे पसंदीदा उम्मीदवार हैं। इसी के साथ वोट पड़ जाएगा।

अभी तक यह प्रक्रिया नहीं थी। इसकी शुरुआत 21 सितंबर से हो रही है। कई चरणों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद चुनाव होगा। सबसे पहले एक माह तक चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान चलेगा। फिलहाल चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार संभव सिंह ने बताया कि आज आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन है। इसके बाद नामांकन पत्र की अंतिम सूची स्क्रूटनी के बाद 17 सितंबर को जारी की जाएगी। सदस्यता अभियान 22 सितंबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। चुनाव पूरी तरह से आनलाइन होगा। इस बार आइवाईसी ने चुनाव प्रक्रिया में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। ऐसा सिर्फ स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव के लिए किया गया है।

chat bot
आपका साथी