राज्य में 1.50 लाख संक्रमित : पिछले 25 हजार मिलने में लगे 157 दिन, अगले 25 हजार 13 दिन में ही मिले

झारखंड में गुरुवार को कोरोना के मिले तीन हजार से अधिक मामलों के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.50 लाख के पार पहुंच गई। राज्य में अबतक 151272 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं सबसे हैरानी की बात यह है कि राज्य में एक से 1.25 लाख तक संक्रमितों का आकड़ा पहुंचने में 157 दिनों का समय लगा था। राज्य में एक लाख का आकड़ा 27 अक्टूबर 2020 को तो 1.25 लाख मरीज दो अप्रैल 2021 को हुए थे। दूसरी तरफ 1.25 से 1.50 लाख मरीजों तक आकड़ा पहुंचने में मात्र 13 दिन लगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:20 AM (IST)
राज्य में 1.50 लाख संक्रमित : पिछले 25 हजार मिलने में लगे 157 दिन, अगले 25 हजार 13 दिन में ही मिले
राज्य में 1.50 लाख संक्रमित : पिछले 25 हजार मिलने में लगे 157 दिन, अगले 25 हजार 13 दिन में ही मिले

जासं, धनबाद : झारखंड में गुरुवार को कोरोना के मिले तीन हजार से अधिक मामलों के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.50 लाख के पार पहुंच गई। राज्य में अबतक 1,51,272 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं सबसे हैरानी की बात यह है कि राज्य में एक से 1.25 लाख तक संक्रमितों का आकड़ा पहुंचने में 157 दिनों का समय लगा था। राज्य में एक लाख का आकड़ा 27 अक्टूबर 2020 को तो 1.25 लाख मरीज दो अप्रैल 2021 को हुए थे। दूसरी तरफ 1.25 से 1.50 लाख मरीजों तक आकड़ा पहुंचने में मात्र 13 दिन लगे। दो अप्रैल को 1.25 लाख का आंकड़ा छूने के बाद 15 अप्रैल को ही राज्य में डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज हो गए। इतने कम दिन में 25 हजार मरीज इससे पहले कभी नहीं मिले थे। कोरोना की पहली लहर के दौरान सितंबर के 17 दिनों में राज्य ने 50 हजार से 75 हजार संक्रमितों का आकड़ा छूआ था। अप्रैल में बन सकते हैं कई रिकॉर्ड

कोरोना संक्रमण के मामले में अप्रैल माह कई रिकॉर्ड बना सकता है। इस माह के 15 दिनों में जहा 25 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं, वहीं 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा इसी माह राज्य की रिकवरी रेट अबतक 13 फीसद तक नीचे गिर चुकी है। अप्रैल में अगर इसी तरह संक्रमण बढ़ता रहा तो कई अनचाहे रिकॉर्ड इसी माह बन सकते हैं।

नंबर गेम

62,92,389 लोगों की हो चुकी है अबतक जाच

1,51,272 कोरोना संक्रमित

1,29,301 ठीक हो चुके हैं

20,651 सक्रिय मरीज

1,320 की मौत

पाई चार्ट

85.5 फीसद रिकवरी रेट है राज्य की वर्तमान में

80.8 फीसद रिकवरी रेट है राची की, राज्य में सबसे कम

96.8 फीसद ठीक होने की दर है गिरिडीह में, राज्य में सबसे ज्यादा राज्य में कुछ इस तरह मिले मरीज

मरीज - दिन

पहला - 31 मार्च

1,000 - 67

10,000 - 54

25,000 - 19

50,000 - 19

75,000 - 17

1,00,000 - 34

1,25,000 - 157

1,50,000 - 13

राज्य में कुछ इस तरह से ठीक हुए मरीज

मरीज - दिन

पहला - 20

1,000 - 58

10,000 - 57

25,000 - 18

50,000 - 17

75,000 - 19

1,00,000 - 38

1,25,000 - 140 दिन टॉप-5 जिले जहा सबसे ज्यादा मरीज

राची - 46,889

पूर्वी सिंहभूम - 22,782

धनबाद - 9,086

बोकारो - 7,945

हजारीबाग - 5,524 टॉप-5 जिले जहा सबसे कम मरीज

पाकुड़ - 1,207

चतरा - 1,703

जामताड़ा - 1,737

लोहरदगा - 2,132

दुमका - 2,327

chat bot
आपका साथी