Coronavirus News Update: धनबाद थाना पर कोरोना का हमला, थानेदार समेत 13 पुलिसकर्मी बीमार; जानें ताजा हाल

Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद थाना प्रभारी विनय कुमार के अलावा प्रशिक्षु दारोगा पप्पू कुमार विकास कुमार गुप्ता महिला दारोगा नीतू कुमारी विजय बहादुर पंडित सिपाही मृत्युंजय दुबे तथा रामनरेश सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दो दिन पूर्व सबने जांच कराई थी।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 02:52 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 02:52 PM (IST)
Coronavirus News Update: धनबाद थाना पर कोरोना का हमला, थानेदार समेत 13 पुलिसकर्मी बीमार; जानें ताजा हाल
झारखंड का धनबाद थाना भवन ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। कोरोना से बचाव के लिए पुलिस द्वारा काफी एहतियात बरतने के बावजूद धनबाद थाना के इंस्पेक्टर विनय कुमार समेत थाना के दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पॉजिटिव होनेवालों की सूची में धनबाद थाना के साथ-साथ महिला थाना की एक महिला एएसआई भी शामिल हैं। 2 दिन पूर्व धनबाद थाना व धनबाद महिला थाना के कुल 65 पुलिसकर्मियों ने कोरोना जांच कराया था। जिसमें दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए एसएनएमसीएच या फिर होम आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

थानेदार से लेकर सिपाही तक संक्रमित

धनबाद थाना प्रभारी विनय कुमार के अलावा प्रशिक्षण दारोगा पप्पू कुमार, विकास कुमार गुप्ता, दरोगा नीतू कुमारी, विजय बहादुर पंडित,  सिपाही मृत्युंजय दुबे तथा रामनरेश सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके अलावा धनबाद थाना से शहर के विभिन्न चेकपोस्ट पर तैनात पांच जवानों जितेंद्र कुमार, दीपक तिवारी, सुशांत कुमार, दीपक महतो तथा धीरन किस्टो के अलावा महिला थाना के एक एएसआइ सीमा किंडो भी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। मालूम हो कि पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश पर इस बार जिला पुलिस कोरोना से पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को लेकर काफी सावधानी बरत रही थी। शहर के कई थाना में पुलिसकर्मी शिकायत बॉक्स लगाए थे। खुद किसी परी से शिकायत पत्र भी नहीं ले रहे थे। बावजूद एक ही थाना में दर्जन भर से अधिक कोरोना पॉजिटिव एक बार फिर पुलिस कर्मियों की धड़कन तेज कर दी है। दरअसल पिछले दो-तीन दिनों के अंतराल में धनबाद थाना प्रभारी के संपर्क में सभी सीनियर पदाधिकारी भी आए हैं। इसके अलावा सरायढेला में हत्या,डकैती की घटना के दौरान अनुसंधान के क्रम में बैंक मोड़ सरायढेला थानेदार के अलावा भी कई पुलिस पदाधिकारी धनबाद थाना प्रभारी के संपर्क में आए थे, अब सभी परेशान हैं

माैत का आंकड़ा आया नीचे

धनबाद में कोरोना वायरस की चपेट में आकर गुरुवार को 3 लोगों की जान चली गई। 175 नए संक्रमित मरीज मिले तो 173 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया। मरने वालों में एक मरीज मैथन, एक बैंक मोड और एक बरमसिया का है। इधर संक्रमित मरीजों को देर रात को भी अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया जारी रही। लगभग एक पखवाड़े के बाद जिले में 1 दिन में सबसे कम 3 मौतें हुई हैं।

कोरोना को मात देकर 173 मरीज डिस्चार्ज

विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों में से आज 173 डिस्चार्ज हुए। इसमें अस्पतालों से 161 तथा होम आइसोलेशन से 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा सभी अस्पतालों में जितने भी मरीज भर्ती थे, उनकी बेहतरीन तरीके से देखभाल की गई। मरीजों को समय पर पौष्टिक आहार, उपचार तथा टेलीमेडिसिन से परामर्श किया गया।

886 रेल यात्रियों की जांच में 5 मिले पॉजिटिव 

विभिन्न ट्रेनों से धनबाद आने वाले 886 यात्रियों की जांच के क्रम में 5 पॉजिटिव मिले। साथ ही बस अड्डे पर 263 यात्रियों की जांच की गई। बस स्टैंड में एक यात्री पाॅजिटिव मिला।

chat bot
आपका साथी