Sarvdharam Samuhik Vivah Samaroh: रणधीर वर्मा स्टेडियम में सजा मंडप, दुल्हनिया लेने टोटो से पहुंचे दूल्हों का देखने लायक था अंदाज

सामूहिक विवाह समिति के तत्वाधान में गोल्फ ग्राउंड से इलेक्ट्रॉनिक तीन पहिये टोटो वाहन पर दूल्हों की बारात निकली। वहीं दुल्हन का साज श्रृंगार किया गया। आम जन बाराती बने और गायत्री परिवार के लोग पंडित। समिति के लोगों ने वर वधु पक्ष के रिश्तेदारों का स्वागत भी किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:46 PM (IST)
Sarvdharam Samuhik Vivah Samaroh: रणधीर वर्मा स्टेडियम में सजा मंडप, दुल्हनिया लेने टोटो से पहुंचे दूल्हों का देखने लायक था अंदाज
सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूसरे को वरमाला पहनाते जोड़ें ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। कोलफील्ड का ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड रविवार को सर्वधर्म सामूहिक विवाह का साक्षी बना। सैकड़ों शहरवासी इस अनूठे विवाह आयोजन के गवाह बने। शहरवासियों ने नवदंपत्ति जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बैंड बाजा के साथ धूमधाम से बारात निकाली गई तथा धार्मिक रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। दहेज मुक्त विवाह की परिकल्पना पर आयोजित इस सामूहिक विवाह में 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समिति के सातवें आयोजन में इस वर्ष भी हर तबके व समुदाय ने भागीदारी निभाई और मानवता की मिसाल पेश की। 

कार्यक्रम का आरंभ सुबह 10.30 बजे सामूहिक विवाह समिति के तत्वाधान में गोल्फ ग्राउंड से इलेक्ट्रॉनिक तीन पहिये टोटो वाहन पर दूल्हों की बारात निकली। वहीं, दुल्हन का साज श्रृंगार किया गया। आम जन बाराती बने और गायत्री परिवार के लोग पंडित। समिति के लोगों ने वर वधु पक्ष के रिश्तेदारों का स्वागत भी किया। समधी मिलन हुआ। उसके उपरांत गोल्फ ग्राउंड में बने 80-20 के मंच पर एक साथ सभी 14 जोड़ों का जयमाला कराया गया। पूरा ग्राउंड तालियों से गूंजने लगा। मौजूद लोगों ने वर-वधु को मंगल कामना का आशीर्वाद दिया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को एक बार जयमाला देखने का मौका मिलता है, लेकिन समिति के आयोजन में एक साथ कई जयमाला देखने को मिल रहे हैं। यह सौभाग्य की बात है। कोरोना को लेकर इस बार कार्यक्रम स्थगित होन था, लेकिन ईश्वर की कृपा से यह आयोजन नहीं रुका। 14 जोड़ों का विवाह कराया गया है। गत वर्ष यह संख्या 111 थी।

ये 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे- वधु-वर

1. सुनीता बागती (डिगवाडीह)-संदीप कुमार (औरंगाबाद)

2. सुनीता कुमारी (मोहलडीह धनबद)-निताई पंडित (जामताड़ा)

3. लाखी कुमारी (हजारीबाग)-विशाल कुमार (लोयाबाद)

4. गुड़िया कुमारी (पुटकी)-सूरज कुमार मंडल (पुटकी)

5. खुशी कुमारी (भुली)-रोहित कुमार पासवान (लोयाबाद)

6. भवती कुमारी (बलियापुर)-सूरज कुमार मुंडा (गिरीडीह)

7. उर्मिला कुमारी (दुहाटांड़)-विशाल कुमार (पटना)

8. पूनम कुमारी (पुटकी)-विजय निषाद (महुदा)

9. पुष्पा मरांडी (बाघमारा)-रंजीत मुर्मू (टुंडी)

10. हिमानी कुमारी सोरेन (धनबाद)-साहेब लाल किस्कू (धनबाद)

11. नमिता कुमारी हांसदा (धनबाद)-हीरोलाल मरांडी (धनबाद)

12. पलक कुमारी राम (धनबाद)-गोलू राज (मधेपुरा, बिहार)

13. सोमा बाउरी (वेस्ट बंगाल)-संतोष बाउरी (डिगवाडीह)

14. लक्ष्मी कुमारी (चासनाला)-मुकेश दास (पाथरडीह)

43 सहयोगी संस्थाओं का रहा सहयोग प्रेस क्लब धनबाद प्रेस इलेक्ट्रॉनिक्स मिडिया, धनबाद प्रेस फोटोग्राफर, धनबाद राजपूत विचार मंच बिहारी लाल चौधरी एंड संस बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स आशाएं महिला समिति सेंट जेवियर्स स्कूल, धनबाद जामा मस्जिद, धनबाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, धनबाद गायत्री शक्तिपीठ बस्टाकोला, धनबाद शक्ति मंदिर, धनबाद रोटरी क्लब सेंट्रल, धनबाद फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला  चेंबर ऑफ कॉमर्स नौजवान समिति, धनबाद धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर संघ आकाश मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड निर्मलानंद कंट्रक्शन धनबाद पूजा टॉकीज धनबाद होटल कॉल कॉर्पटेल विकास नगर धनबाद श्याम भगत मंडल धनबाद गिरिडीह जिला डेकोरेटर्स गिरिडीह युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) वेमंस वेलफेयर फाउंडेशन भारतीय एकता शेर सेना साहू धर्मशाला मनईटांड़ धनबाद आस्था महिला समिति धनबाद अगरावती तिवारी मेमोरियल धनबाद धनबाद फ्लावर एंड इवेंट एसोसिएशन धनबाद मोटर डीलर्स एसोसिएशन गुरुनानक पुरा गुरुद्वारा धनबाद  स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट धनबाद बिल्डर्स एसोसिएशन   ललित कटसेरिया जोड़ाफाटक धनबाद सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति झरिया शक्ति मंदिर यूथ सेवादल धनबाद मारवाड़ी युवा मंच धनबाद राइजिंग चैरिटेबल ट्रस्ट धनबाद न्यू अलंकार ज्वेलर्स धनबाद विजय झा कतरास बंगाली कल्याण समिति धनबाद शक्ति संमर्पण धनबाद सब्जी व्यवसायिक संघ थोक विक्रेता पुराना बाजार धनबाद

chat bot
आपका साथी