बलियापुर प्रखंड में 13 ग्राम पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित

झारखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर अंतिम चरण में है। तृतीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण का काम लगभग पूरा हो चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:49 PM (IST)
बलियापुर प्रखंड में 13 ग्राम पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित
बलियापुर प्रखंड में 13 ग्राम पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित

संवाद सहयोगी, बलियापुर : झारखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर अंतिम चरण में है। तृतीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण का काम लगभग पूरा हो चुका है। दूसरी ओर संभवत दिसंबर 2021 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों की ओर से भी अभी से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जनसंपर्क करने का काम शुरू कर दिया है।

बलियापुर प्रखंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत निर्वाचन क्षेत्र मुखियाओं की कुल संख्या 23 हैं। इसमें 13 ग्राम पंचायत निर्वाचन क्षेत्र मुखिया पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। कर्माटांड़ व जगदीश ग्राम पंचायत को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ग्राम पंचायत प्रधानखंता अनारक्षित महिला, पलानी अनुसूचित जाति महिला, आमटाल अनारक्षित अन्य, चांद कुइयां अनारक्षित महिला, अलकडीहा अनुसूचित जाति महिला, मुकुंदा अनारक्षित महिला, आमझर अनारक्षित अन्य, कुसमाटांड़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, सुरूंगा अनुसूचित जाति अन्य, परसबनिया अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य, छाताटांड़ अनुसूचित जनजाति महिला, बड़ादाहा अनारक्षित अन्य, भिखराजपुर पिछड़ा वर्ग अन्य, सिदूरपुर अनुसूचित जनजाति महिला, बलियापुर पश्चिम अनारक्षित अन्य, बलियापुर पूरब अनारक्षित अन्य, दोलाबड़ अनारक्षित महिला, दूधिया अनारक्षित अन्य, बाघमारा अनारक्षित महिला, बीरसिंहपुर अनुसूचित जनजाति अन्य व ग्राम पंचायत निर्वाचन क्षेत्र धड़बड़ को अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इन क्षेत्रों में महिलाओं के लिए मुखिया पद आरक्षित होने से अभी से ही चहल-पहल देखी जा रही है। वैसे कई मुखिया पुरुष जो पहले चुने गए थे। अब अपनी पत्नी व रिश्तेदार महिलाओं को पंचायत चुनाव में उतारने में लगे हैं।

chat bot
आपका साथी