Drive Against Cyber Crime: देवघर पुलिस ने 13 को दबोचा, एक मध्य प्रदेश पुलिस का वांछित; बड़ी संख्या में सिम और पासबुक बरामद

Drive Against Cyber Crime पकड़े गए साइबर ठगी के आरोपितों में मारगोमुंडा के खिजुरियाटांड निवासी सगे भाई अर्जुन मंडल और मोहन मंडल के अलावा केंदुआटांड़ निवासी दिलीप दास सनोज दास रोबिन दास राहुल दास तथा अर्जुनका गांव निवासी संजय महतो शामिल हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:51 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:51 AM (IST)
Drive Against Cyber Crime: देवघर पुलिस ने 13 को दबोचा, एक मध्य प्रदेश पुलिस का वांछित;  बड़ी संख्या में सिम और पासबुक बरामद
देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया।

देवघर, जेएनएन। साइबर ठगी से जुड़े आरोपितों के खिलाफ देवघर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मध्य प्रदेश पुलिस के एक वांछित सहित 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन सभी की गिरफ्तारी जिले के मारगोमुंडा के खिजुरिया और अर्जुनका, पथरौल के कजरा मोड़, पालोजोरी का कुमगढ़ा और दुबराजपुर गांव से हुई है। इनके पास से पुलिस ने 23 मोबाइल, 29 मोबाइल सिम कार्ड, छह एटीएम कार्ड, आठ बैैंक पासबुक और एक बाइक बरामद किया है। जब्त बाइक राहुल दास के पास से बरामद हुई। पकड़े गए आरोपितों में से संजय महतो के खिलाफ मध्य प्रदेश के बालाघाट थाने में पिछले 12 जून को साइबर ठगी का एक मामला दर्ज कराया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक संजय अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ऑनलाइन ठगी करता था। उससे मिले पैसे से वह क्रेडिट कार्ड रिजार्च कराता था। साथ ही इसकी मदद से फ्लिप कार्ड, अमेजन सहित अन्य इ-कॉमर्स सर्विस से ऑनलाइन सामान की खरीदारी करता था। खरीदे गए सामान को फिर बाजार में बेचकर उसने अकूत संपत्ति कमाई है। इस ठगी में शामिल साइबर आरोपित कमीशन पर काम करते हैं। संजय के बैंक खाते से ही सहयोगियों को कमीशन के पैसे मिलते थे। संजय ही इस गिरोह का सरगना है। मध्य प्रदेश की पुलिस ने मामले के अनुसंधान में देवघर पुलिस से सहयोग की मांग की थी। इसी के तहत देवघर पुलिस ने संजय को पकड़ा है। 

पकड़े गए साइबर ठगी के आरोपित में सगे भाई भी : पकड़े गए साइबर ठगी के आरोपितों में मारगोमुंडा के खिजुरियाटांड निवासी सगे भाई अर्जुन मंडल और मोहन मंडल के अलावा केंदुआटांड़ निवासी दिलीप दास, सनोज दास, रोबिन दास, राहुल दास तथा अर्जुनका गांव निवासी संजय महतो शामिल हैं। इनके अलावा पुलिस ने पथरौल के कजरामोड़ निवासी कुणाल मांझी, ङ्क्षपटू मांझी, अजय राउत और तेज नारायण कुमार, पालोजोरी के कुमगढ़ा गांव निवासी राजू अंसारी और दुबराजपुर गांव निवासी शमशेर अंसारी को दबोचा। 

साइबर ठगी के 13 आरोपितों को जिले के तीन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इनमें मध्य प्रदेश पुलिस का वांछित आरोपित संजय महतो भी शामिल हैं। 
-अश्विनी कुमार सिन्हा, एसपी, देवघर
chat bot
आपका साथी