Tata Motors में नाैकरी की लालच में ठगे गए धनबाद के 14 जन, ठग जमशेदपुर का व्यास यादव

व्यास ने अजय को बताया था कि वह पहले झरिया सहित टाटा के खदान में काम करता था इसके बाद वह जमशेदपुर चला आया। व्यास की बातों में आने के बाद अजय ने उसके वाट्सएप पर अपने सारे दस्तावेज भेज दिया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:56 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:10 PM (IST)
Tata Motors में नाैकरी की लालच में ठगे गए धनबाद के 14 जन, ठग जमशेदपुर का व्यास यादव
नाैकरी के नाम पर ठगी ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। टाटा मोटर्स में नौकरी लगाने के नाम पर टुंडी के दो युवक समेत कुल 14 युवकों से 2.10 लाख रुपये की ठगी की गई है। मामले को लेकर टुंडी के बादलपुर निवासी अजय कुमार कर्मकार ने आनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है। बादल के अनुसार, जमशेदपुर के रहने वाले व्यास यादव नामक युवक ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है। अजय ने बताया कि यूटयूब पर उन्हें नौकरी के लिए एक मोबाइल नंबर मिला था। काल करने पर उसने अपना नाम व्यास यादव बताया और कहा कि वह टाटा मोटर्स में युवकों को जाब दिलाने का काम करता है। इसके लिए वह एक रुपये भी नहीं लेता है।

टाटा के खदान के नाम पर डाला दाना

व्यास ने अजय को बताया था कि वह पहले झरिया सहित टाटा के खदान में काम करता था, इसके बाद वह जमशेदपुर चला आया। व्यास की बातों में आने के बाद अजय ने उसके वाट्सएप पर अपने सारे दस्तावेज भेज दिया। इसके कुछ दिनों के बाद उसने टाटा मोटर्स के लेटर हेड पर एक चयन सूची भेजी। इसमें अजय के साथ कुल 14 युवकों के नाम थे। इसके साथ ही मेडिकल के लिए 1500 रुपये की मांग की गई। बताया गया कि मेडिकल और साक्षात्कार टाटा में होगा। मेडिकल के लिए ही राशि ली जा रही है। व्यास ने भरोसा दिलाया कि यदि कोई जाब नहीं करना चाहता है तो उसका पैसा भी वापस कर दिया जाएगा। इस झांसे में आकर इन सभी ने 1500-1500 रुपये वयास के खाते में जमा करा दिए। पैसा मिलते ही व्यास ने अपना वाट्सएप और मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद अजय ने काफी संपर्क करने को प्रयास किया। तब अजय को यह समझ में आया कि उसके एवं अन्य साथियों के साथ ठगी हुई है।

इन युवकों से हुई ठगी

पिंटू कुमार परीत, प्यारेलाल, बलराम प्रसाद, सतीश कुमार, इकरामुल हक, असीफ अंसारी, लखवेंद्र सिंह, चिनकुना कुमार साहू, नवीन, अजीत कुमार, मोफिजुद्दीन अंसारी, स्वरूप मंडल, मोहित कुमार चौबे और अजय कुमार कर्मकार।

chat bot
आपका साथी