होमेगार्ड जवानों का स्क्रूटनी का कार्य पूरा, 1100 ने भरा बांड Dhanbad News

होमेगार्ड जवानों के स्क्रूटनी का कार्य पूरा कर लिया गया है। करीब 1300 जवानों में से 1100 ने बांड भर है। जबकि 100 से अधिक जवान बांड नही भर सकें हैं और 80 के आसपास सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रत्येक चार साल पर जवानों का बांड भराया जाता है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 03:59 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 03:59 PM (IST)
होमेगार्ड जवानों का स्क्रूटनी का कार्य पूरा, 1100 ने भरा बांड Dhanbad News
आसपास सेवानिवृत्त हुए हैं। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में प्रत्येक चार साल पर जवानों का बांड भराया जाता है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: होमेगार्ड जवानों के स्क्रूटनी का कार्य पूरा कर लिया गया है। करीब 1300 जवानों में से 1100 ने बांड भर है। जबकि 100 से अधिक जवान बांड नही भर सकें हैं और 80 के आसपास सेवानिवृत्त हुए हैं। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में प्रत्येक चार साल पर जवानों का बांड भराया जाता है।

इस दौरान उनके सभी दस्तावेजों की जांच होती है। साथ ही उनका मेडिकल चेकअप किया जाता है। इस कड़ी में बीते 10 दिनों तक स्क्रूटनी और यह जांच की प्रक्रिया होमगार्ड कार्यालय में आयोजित की गई। प्रखंडवार अलग अलग तिथियों पर जांच का यह कार्य किया गया। इसके लिए जिला प्रशासन के स्तर से एक कमेटी का गठन भी किया गया था। कार्य पूरा होने के बाद होमेगार्ड जवानों की संख्या धनबाद जिला में घट गई है। करीब 80 ऐसे जवान पाए गए जिनकी उम्र सीमा पूरी हो चुकी है और वे सेवानिवृत्त हो गए हैं।

धनबाद में जवानों की कमी : जिला में होमेगार्ड जवानों की भारी कमी है। ग्रामीण और शहरी जवानों के यहां कुल 2660 स्विकॄत पद हैं, जबकि 1300 कार्यरत हैं। ऐसे में जवानों से सभी पोस्ट को भर पाना मुश्किल है।

बाहर जिला से जवान मांगने की तैयारी : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की माने तो जिला में पोस्ट अधिक है और जवान कम। ऐसे में पड़ोसी जिला के अतिरिक्त जवानों को यहां ड्यूटी दी जा सकती है। मामले को लेकर समादेष्टा तारकेश्वर राम ने मुख्यालय को पत्र लिख कर पड़ोसी जिला के जवानों की मांग की है।

chat bot
आपका साथी