संतोषी और कोयल बनी जिला टापर

धनबाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार की दोपहर 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 30575 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस बार जिले के 94.89 फीसद छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। जबकि पिछले साल ये प्रतिशत 78.16 था। धनबाद के इतिहास में अब तक का 10वीं का यह सबसे शानदार प्रदर्शन है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:16 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:16 PM (IST)
संतोषी और कोयल बनी जिला टापर
संतोषी और कोयल बनी जिला टापर

जागरण संवाददाता, धनबाद : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार की दोपहर 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 30,575 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस बार जिले के 94.89 फीसद छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। जबकि पिछले साल ये प्रतिशत 78.16 था। धनबाद के इतिहास में अब तक का 10वीं का यह सबसे शानदार प्रदर्शन है। परिणाम से छात्र-छात्राएं गदगद हैं। प्रोजेक्ट आरबीयू विद्यालय कतरास बाजार स्कूल की छात्रा संतोषी कुमारी और अपग्रेड हाई सिगदाहा कोयल कुमारी पांडेय संयुक्त रूप से 96.80 फीसद अंक के साथ जिले की टापर बनीं। मंदाकिनी हाई स्कूल बड़ा जमुआ के छात्र प्रियांशु कुमार 96.20 फीसद अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं इसी स्कूल के छात्र आयुष कुमार 95.80 फीसद के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा में 29,014 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। इनमें 19638 विद्यार्थी प्रथम, 8655 छात्र-छात्राएं द्वितीय व 721 छात्र-छात्राएं तीसरी श्रेणी में पास हुए हैं। वहीं 1327 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। यानि कुल 4.34 फीसद छात्रों को ही असफलता मिली। कोरोना महामारी की भयावह स्थिति को देखते हुए इस बार जैक बोर्ड ने 10वीं परीक्षा को स्थगित कर दिया था। परीक्षा परिणाम के लिए जैक की ओर से फार्मूला तय किया गया था, जिसमें नौवीं में छात्रों के प्रदर्शन को आधार बनाया गया था। छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। परिणाम से संतुष्ट हूं। सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। आगे भी छात्र कोविड नियमों का पालन करते हुए और बेहतर करने का प्रयास करें। जो छात्र असफल रहे हैं वे और मेहनत करें।

प्रबला खेस, जिला शिक्षा पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी