जिले में 10.64 लाख लोगों ने लिया कोविशील्ड का डोज

जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है। रोजाना औसतन 16 हजार लाभुकों को टीका लगाया जा रहा है। धनबाद में अब तक सबसे ज्यादा लोगों को कोविशील्ड का डोज लगाया गया है। अब तक 1064775 लाभुकों ने कोविशील्ड का डोज लिया है। वहीं मात्र 184494 लाभुकों ने ही कोवैक्सीन का डोज लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:09 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:09 AM (IST)
जिले में 10.64 लाख लोगों ने लिया कोविशील्ड का डोज
जिले में 10.64 लाख लोगों ने लिया कोविशील्ड का डोज

जागरण संवाददाता, धनबाद : जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है। रोजाना औसतन 16 हजार लाभुकों को टीका लगाया जा रहा है। धनबाद में अब तक सबसे ज्यादा लोगों को कोविशील्ड का डोज लगाया गया है। अब तक 10,64,775 लाभुकों ने कोविशील्ड का डोज लिया है। वहीं मात्र 1,84,494 लाभुकों ने ही कोवैक्सीन का डोज लिया है। इसके पीछे विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि जिले में कोविशील्ड की आपूर्ति ही सबसे ज्यादा हुई, इसलिए इसकी डोज ही सबसे ज्यादा दी गई। तेजी से बढ़ रही दूसरी डोज लेने वालों की संख्या

जिले में दूसरी डोज लेनेवाले लाभुकों की संख्या तीन लाख के पार हो गई है। 3,02,498 लाभुकों ने पहली और दूसरी डोज ले ली है, यानी उनका संपूर्ण टीकाकरण हो गया है। वहीं 9,46,774 लाभुकों ने पहली डोज ले ली है। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डा विकास राणा ने बताया कि दूसरी डोज के लिए अतिरिक्त वैक्सीन मंगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया 18 वर्ष से ऊपर के सभी वर्ग के लोग टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में अब तक 12.64 लाख लाभुकों को लगाया गया है टीका

आंकड़ों की मानें तो जिले में अब तक 12,64,775 लाभुकों को वैक्सीन लगाया गया है। अप्रैल-मई की तुलना में टीका लगाने वाले लाभुकों की संख्या जुलाई-अगस्त में चार गुना से ज्यादा हो गई है। तीसरी लहर की संभावित खतरे को देखते हुए टीकाकरण में इजाफा हुआ है। हालांकि पूर्ण टीकाकरण में अभी छह महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। विभाग की कोशिश है वैक्सीन की पहली डोज कम से कम जिले के हर व्यक्ति को दे दी जाए। धनबाद में 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

chat bot
आपका साथी